Last Updated:
Abhishek Sharma fastest fifty record: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने 2024 में बनाया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस मुकाबले में अभिषेक ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया. अपने घरेलू मैदान पर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. अभिषेक ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है. पहले भी यह रिकॉर्ड अभिषेक के ही नाम था, जब उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे. अब अभिषेक ने अपने ही इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है. अर्धशतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने एक ओवर में 24 रन भी कूटे.
5वें ओवर में ही ठोक दी फिफ्टी
दूसरे ओवर में छक्का लगाकर अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी की शुरुआत की. तीसरे ओवर में भी उन्होंने एक गगनचुंबी सिक्स लगाया, फिर चौथे ओवर के अंत में लगातार दो चौके के साथ अभिषेक 10 गेंदों में 26 पर पहुंच गए. पांचवां ओवर लेकर आए मैथ्यू शॉर्ट की गेंदों पर अभिषेक ने लगातार 5 बाउंड्री जड़ दीं और आतिशी अर्धशतक पूरा कर लिया. ओवर की पहली गेंद पर हेड ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अभिषेक को दे दी. अभिषेक ने लगातार तीन चौके लगाए और फिर अंतिम दो गेंदों को स्टैंड्स में डिपॉजिट करके सिर्फ 15 गेंद में फिफ्टी तक पहुंच गए.
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें


