Last Updated:
IPL 2026 RCB vs DC Virat Kohli reaction: आईपीएल 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. आरसीबी की पारी के दौरान टिम डेविड ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसके देखकर विराट कोहली को यकीन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अब उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है.
टिम डेविड के शॉट पर विराट कोहली का रिएक्शन
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल 2026 में दूसरी हार का सामना पड़ा है. इस सीजन में आरसीबी की टीम अपना छठा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरी थी. इस मैच में आरसीबी को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 175 रन ही बना पाई.
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा फिल साल्ट ने 63 रन बनाए. साल्ट के बाद टिम डेविड दूसरे सर्वोच्च स्कोर रहे, जिन्होंने 26 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में टिम डेविड ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. इस दौरान उन्होंने लुंगी एनगिडी के खिलाफ एक ऐसा जबरदस्त शॉट खेला, जिसे देखकर विराट कोहली अपनी सीट से खड़े हो गए. टिम डेविड ने गेंद को इतनी जोर से मारा था कि वह लहराती हुई बाउंड्री के पार गई. टिम डेविड के इसी शॉट पर अब विराट कोहली का रिएक्शन वायरल हो रहा है.


