11.6 C
Munich

IPL 2026: केकेआर की टीम में श्रीलंका तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना की एंट्री कंफर्म हो गई है.

Must read


होमखेलक्रिकेट

KKR के बुरे दिन अब खत्म, अकेले मैच को पलटने वाले खिलाड़ी की टीम में एंट्री तय

Last Updated:

Mathisha Pathirana will join KKR: आईपीएल 2026 में पहली जीत के लिए तरस रही कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना की एंट्री कंफर्म हो गई है. पाथिराना शनिवार रात को टीम से जुड़ जाएंगे. पाथिराना पिंडली में लगी चोट से उबर गए हैं और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी मिल गई है.

Zoom

पहली जीत की तलाश में है केकेआर की टीम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के बुरे दिन अब खत्म होने वाले हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम इस सीजन में अब एक भी मैच नहीं जीत पाई है. इसके पीछे खिलाड़ियों के खराब के साथ चोट भी एक बड़ा कारण रहा है. चोट के कारण टीम के दो बड़े गेंदबाज टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उनमें से अब एक की एंट्री कंफर्म हो गई है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीलंकाई पेसर मथीसा पाथिराना हैं.

केकेआर ने मथीसा पाथिराना को मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह टीम के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए. हर्षित राणा के साथ-साथ टीम को पाथीराणा की खूब कमी खल रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. मथीशा पथिराना आखिरकार शनिवार देर रात केकेआर में शामिल हो रहे हैं, जिससे टीम का मनोबल बढ़ेगा. आईपीएल पॉइंट्स टेबल में केकेआर सबसे नीचे चल रही है.

टी20 विश्व कप में लगी थी पाथिराना को चोट

टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली में आई चोट से उबरने के बाद पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जरूरी फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें अनापत्ति पत्र (एनओसी) भी मिल गया है. वह इस समय सफर कर रहे हैं और रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालाकि टीम के एक सूत्र के अनुसार उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना कम है क्योंकि टीम की मेडिकल टीम पहले कुछ ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी.

हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से हैं बाहर

आईपीएल 2026 के लिए जब मिनी ऑक्शन हुआ था तो केकेआर की टीम के पास सबसे ज्यादा पर्स था. केकेआर ने ऑक्शन टेबल पर कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा भी, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ चोट और कुछ अवांछित कारणों से सीजन में नहीं खेल पाए. रिटेन खिलाड़ी और टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जबकि बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान राजनीतिक कारण से रिलीज हो गए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article