10.4 C
Munich

वृषभ राशि वालों को आज प्रमोशन का मौका, लेकिन लव लाइफ में क्यों मंडरा रहा है खतरा? ज्योतिष से जानिए

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभकारी होगा. आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको यश कीर्ति की प्राप्ति होगी. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज भरणी नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभकारी होगा. आज समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपको यश कीर्ति की प्राप्ति होगी. आज आपके घर मेहमान भी आ सकते हैं. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से हो सकती है.

कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपके फैसलों से आपको धन का फायदा होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

लव लाइफ में आएगी आफत
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज अचानक कोई आफत आ सकती है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में गुस्से पर कंट्रोल रखें. आज आपके मधुर वाणी के कारण आपके सभी काम बनेंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं.

लाल रोली पानी में डालकर करें शिवलिंग का अभिषेक
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सूर्योदय से पहले उठे. आज आप जल में रोली डालकर यदि शिवलिंग पर अभिषेक करेंगे, तो इससे आपके व्यवसाय सम्बंधित बाधाएं दूर होंगी और यश कीर्ति भी बढ़ेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article