10.4 C
Munich

ऐसा पहली बार हुआ है… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ बनाया कीर्तिमान

Must read


होमखेलक्रिकेट

ऐसा पहली बार हुआ है… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सहवाग को पीछे छोड़ा

Last Updated:

Abhishek Sharma fastest 2000 ipl runs: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन (1193 गेंद) बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक अब आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 6 बार फिफ्टी लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं.

Zoom

अभिषेक शर्मा आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जब भी आक्रामक बल्लेबाजी की बात होती थी, तो वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ऊपर आता था. लेकिन अब वक्त बदल चुका है और टी20 क्रिकेट की नई पीढ़ी ने बल्लेबाजी के व्याकरण को पूरी तरह बदल दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आंकड़ों की दुनिया में भी एक बड़ा धमाका कर दिया है. अभिषेक ने अपनी 59 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कैसे पंजाब के इस गबरू जवान ने आईपीएल इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बना ली है.

आईपीएल के शुरुआती दौर में वीरेंद्र सहवाग अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. सहवाग ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे करने के लिए 1211 गेंदों का सामना किया था, जो लंबे समय तक एक भारतीय रिकॉर्ड रहा. लेकिन अभिषेक शर्मा ने इस आंकड़े को पार करने के लिए सिर्फ 1193 गेंदों का सहारा लिया. अब अभिषेक आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस फेहरिस्त में अब उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने महज 1120 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. यह उपलब्धि बताती है कि अभिषेक केवल रन नहीं बना रहे, बल्कि विपक्षी गेंदबाजों के मनोबल को चोट पहुंचा रहे हैं.

अभिषेक शर्मा आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

सीएसके के खिलाफ दिखा ‘पावरप्ले’ का असली ट्रेलर
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने आते ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की विस्फोटक साझेदारी की. अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी है. उन्होंने अपनी 22 गेंदों की पारी में 59 रन बनाए, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली. उनकी इस पारी ने SRH को वो गति दी, जिसकी टीम को जरूरत थी.

अभिषेक का ‘सिक्सर’
अभिषेक शर्मा ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह आईपीएल इतिहास में 20 गेंदों के अंदर सबसे ज्यादा बार (6 बार) अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क, ट्रैविस हेड, निकोलस पूरन और वैभव सूर्यवंशी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने यह कारनामा 3-3 बार किया है. इतना ही नहीं, अभिषेक आईपीएल के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जमाया है. बड़े मैचों और बड़ी टीमों के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन उन्हें ‘बिग मैच प्लेयर’ की श्रेणी में खड़ा करता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article