Last Updated:
Axar Patel injured Krunal Pandya carried him: आईपीएल 2026 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उसके घर में 6 विकेट से हराया. मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल चोटिल गए. चोटिल अक्षर को आरसीबी के क्रुणाल पांड्या ने सहारा दिया.
क्रुणाल पांड्या ने चोटिल अक्षर तो दिया सहारा
नई दिल्ली: क्रिकेट को हमेशा से एक जेंलटमैन गेम के तौर पर जाना गया है. मैदान पर मैच के दौरान दो टीमें बेशक एक-दूसरे के विरोधी होते हैं, लेकिन ये विरोध सिर्फ खेल तक सीमित रहता है. यही कारण है कि जब कभी कोई खिलाड़ी मैच के दौरान किसी मुश्किल में होते हैं तो सभी एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं. ऐसा ही कुछ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल चोट के कारण मुश्किल में थे.
अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के दौरान पैर में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण उन्होंने बल्लेबाजी छोड़ दी और रिटायर हर्ट हो गए. अक्षर पटेल की हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. ऐसे में मैच में अक्षर के विरोधी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या उनकी मदद के लिए आगे आए और अपने कंधे का सहारा देकर उन्हें मैदान से बाहर तक पहुंचाया. क्रुणाल पांड्या के इस स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच
सीजन में दमदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने लय से भटक गई थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद अब टीम ने दमदार वापसी की है. एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 175 रन का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में आरसीबी की तरफ से फिल साल्ट ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.
आरसीबी के 175 रनों के जवाब में दिल्ली की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. टीम ने पावर प्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर दिल्ली को मुश्किल से उबारने का काम किया. रिटायर हर्ट होने से पहले अक्षर ने 19 गेंद में 26 रनों का योगदान दिया. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ मिलकर दिल्ली को 1 गेंद रहते 6 विकेट से जीत दिलाई. दिल्ली के लिए स्टब्स 47 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने मैच को फिनिश करते हुए 10 गेंद में 22 रनों की पारी खेली.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


