8.2 C
Munich

मैदान पर जीते, लेकिन नियमों में हारे…फंस गए शुभमन गिल, चुकाना पड़ा 12 लाख का फाइन

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर जीते, लेकिन नियमों में हारे…फंस गए शुभमन गिल, चुकाना पड़ा 12 लाख का फाइन

Last Updated:

Zoom

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर रेट रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सांस थामने वाले मैच में मेजबान गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर हराते हुए रोमांचक जीत दर्ज की थी. आईपीएल की मीडिया एडवाइजरी में कहा गया कि अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन ठोका गया है.

एडवाइजरी में लिखा गया, ‘गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम द्वारा आईपीएल 2026 के मैच नंबर 14 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में धीमी ओवर रेट रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. यह सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है, जिसमें न्यूनतम ओवर रेट अपराध शामिल है इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article