12.6 C
Munich

अभिषेक नायर हटेंगे? केकेआर के कोच बनेंगे मैक्कुलम, IPL में लगातार 5वीं हार के बाद केव‍िन पीटरसन का दावा

Must read


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक नायर हटेंगे? KKR के कोच बनेंगे मैक्कुलम, पीटरसन का दावा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगातार 5वीं हार मिल चुकी है. शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा अभिषेक नायर की जगह टीम के कोचिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर ब्रैंडन मैक्कलम को मिल सकती है.

Zoom

कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर की लगातार हार के बाद हो रही आलोचना

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 2026 आईपीएल सीजन में अब तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है. शुक्रवार, 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ये पिछले 6 मैच में केकेआर की पांचवीं हार है. निराशाजनक हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी की भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया. उनका मानना है कि अब कोच अभिषेक नायर के लिए ज्यादा दिन टिके रहना मुश्किल होगा. फ्रेंचाईजी मालिक उनको बाहर कर देंगे.

पीटरसन की इस पोस्ट के बाद क्रिकेट जगत में जबरदस्त बहस छिड़ गई है. तीन बार की चैंपियन टीम अब भी सीजन की पहली जीत की तलाश में है. पीटरसन ने एक्स (X) पर लिखा, “ब्रैंडन मैक्कलम अगले सीजन केकेआर के कोच होंगे. इस ट्वीट को सेव कर लो.”

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. केकेआर के फैंस लगातार टीम की खराब शुरुआत के बाद जवाब तलाश रहे हैं. खास बात यह है कि टीम के पास टैलेंट तो है, लेकिन उसे पॉइंट्स में बदलने में नाकाम रही है.

इतिहास में पहली बार इतनी खराब शुरुआत

तीन बार की चैंपियन केकेआर इस बार आईपीएल के इतिहास की सबसे खराब शुरुआत झेल रही है. छह मैचों के बाद भी केकेआर टूर्नामेंट की इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अब तक जीत नहीं मिली है. टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उसका एकमात्र पॉइंट भी पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने से मिला. हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कैमरून ग्रीन की शानदार 79 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और शुभमन गिल की टीम ने दो गेंद बाकी रहते 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.

फिलहाल टीम की कमान हेड कोच अभिषेक नायर और कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है. दोनों की रणनीति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ड्वेन ब्रावो और शेन वॉटसन जैसे बड़े नामों के बावजूद टीम जीत का फॉर्मूला नहीं खोज पा रही है. आलोचकों का कहना है कि डगआउट में एक मजबूत मेंटर की कमी साफ नजर आ रही है, खासकर गौतम गंभीर के जाने के बाद, जिन्होंने 2024 में टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाया था.

पीटरसन की भविष्यवाणी के बाद चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ कयास ही हैं. मैक्कलम अभी इंग्लैंड के ऑल-फॉर्मेट हेड कोच के तौर पर 2027 तक अनुबंधित हैं. केकेआर की मौजूदा हालत को देखते हुए और टीम को फिर से आक्रामक पहचान दिलाने के लिए मैक्कलम की वापसी की चर्चा जोरों पर है. फिलहाल टीम को अपने अगले मैच पर ध्यान देना होगा, जहां वह ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article