Last Updated:
Kanpur twin sisters murder : एक-दूसरे के प्यार में पागल, जीने मरने की कसमें खाने वाले रेशमा और शशि की प्रेम कहानी का आज दर्दनाक अंत हो गया. कानपुर में आज सुबह हुई दो जुड़वा बहनों की हत्या के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा की शादी 2014 में रेशमा से हुई थी. रेशमा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है और शशि रंजन बिहार का रहने वाला है.
आरोपी पिता और बेटियां.
कानपुर. कभी एक-दूसरे के प्यार में पागल, एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले रेशमा और शशि की कहानी का आज द इंड हो गया. पत्नी का कहना है कि मेरी जुड़वा बेटियों की नृशंस हत्या करने वाले पति को फांसी हो. मैं जिस इंसान से प्यार किया था, वह शैतान निकला. यूपी के कानपुर स्थित नौबस्ता इलाके के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आज (रविवार) सुबह हुई दो जुड़वा बहनों की हत्या के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे हत्या के कारणों की पूछताछ की जा रही है. घटनाक्रम के बाद अपने बेटे के साथ बिलख-बिलख कर रोती मां ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था. बेटे के साथ मायके जाने को कहता था. बेटियों को नहीं भेजता था. उसे मेरे चरित्र पर शक था. घर में अपना स्पेशल कमरा बनाया था. 6 सीसीटीवी कैमरे फ्लैट के इंट्रेंस से अंदर तक लगवाए थे.
खुद फोन कर बुलाई पुलिस
कहा जा रहा है कि स्पेशल कमरे में पत्नी का भी जाना मना था. पत्नी ने बताया कि दोनों बेटियों को अपने साथ ही वह अपने कमरे में रखता था, सुलता था. पत्नी कहना है कि हत्या कब हुई इसकी जानकारी उसे नहीं है, लेकिन रात के 1:30 बजे करीब एक बेटी को जाते सीसीटीवी में उसने देखा था. घटना के बाद सुबह 4:30 बजे के करीब पति ने खुद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी थी.
‘बेटियों को पाल लूंगा’
त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा की शादी 2014 में रेशमा से हुई थी. रेशमा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है और शशि रंजन बिहार का रहने वाला है. शुरुआत में तो सब ठीक-ठाक चलाता रहा. जुड़वा बेटियों के होने के बाद शशि की नशे की लत बढ़ गई. दोनों बेटियां ऋद्धियों और सिद्धि 11 साल की और 6 साल का एक बेटा भी है. रेशमा ने बताया कि अक्सर मारपीट के दौरान पति शशि उससे कहता था कि वह बेटे को लेकर उसको छोड़ दे. वह अपनी बेटियों को पाल लेगा.
खुद को कोस रही रेशमा
एक बार काफी समय के लिए रेशमा अपने मायके गई, लेकिन पति शशि ने बेटियों को उसके साथ भेजने से मना कर दिया था. पत्नी रेशमा ने बताया कि हत्या के बाद फोन से सनी लाशों के बीच पति कमरे में बैठा रहा. पुलिस के आने पर उसने अपने आप को उनके हवाले कर दिया. रेशम का कहना है कि शशि से उसने लव मैरिज की थी. तब मुझे नहीं पता था कि इंसान के अंदर एक शैतान भी है, जो मां की ममता की भी हत्या कर देगा. हत्याकांड के बाद रेशमा शशि से अपने प्यार के इजहार और अपने आप को कोस रही है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


