6.8 C
Munich

IPL 2026: फिर विवादों में श्रेयस अय्यर की बहन, इस बार बिल्ली का नाम रख दिया ‘GG’, मचा हंगामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

फिर विवादों में श्रेयस अय्यर की बहन, इस बार बिल्ली का नाम रख दिया ‘GG’

Last Updated:

Shreyas Iyer Sister Viral Video: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बिल्ली का नाम ‘GG’ कहकर बुलाती नजर आ रही हैं. ‘GG’ का इस्तेमाल आमतौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व मेंटर और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के लिए किया जाता है. ऐसे में श्रेष्ठा अय्यर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.

Zoom

श्रेष्ठा अय्यर के ‘GG’ वाले वीडियो पर हंगामा.

नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके बनाए गए वीडियो पर भारी बवाल हुआ था. अब श्रेष्ठा के एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. श्रेयस अय्यर की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसने आईपीएल 2026 के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. फैंस इस वीडियो को भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और अय्यर परिवार के बीच पुराने अनसुलझे विवादों से जोड़कर देख रहे हैं.

श्रेष्ठा अय्यर की वीडियो पर क्यों मचा हंगामा?
वीडियो में श्रेष्ठा अपनी नई बिल्ली (Cat) का परिचय देती हैं और उसका नाम “GG” बताती हैं. क्रिकेट की दुनिया में ‘GG’ नाम का इस्तेमाल आमतौर पर गौतम गंभीर के लिए किया जाता है. वीडियो में श्रेष्ठा जो कहती हैं, फैंस उसे गौतम गंभीर पर सीधा हमला मान रहे हैं. श्रेष्ठा वीडियो में कह रही हैं, ‘हेलो दोस्तों, मिलिए मेरे नए बेबी ‘GG’ से… क्योंकि GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें सीखने की जरूरत है. उसे यह सीखना होगा कि ‘चिकन’ (Chicken) शब्द पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाती है. यहां तक कि जब आप सो रहे हों, तब भी आपको ‘चिकन’ शब्द का जवाब देना होगा.’

श्रेष्ठा अय्यर के ‘GG’ वाले वीडियो पर हंगामा.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article