8.2 C
Munich

Vaibhav Sooryavanshi vs Jasprit Bumrah Recrod: जसप्रीत बुमराह के सामने विराट कोहली को जो करने में 40 गेंद लगे, वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 5 गेंद में कर द

Must read


होमखेलक्रिकेट

बुमराह के सामने कोहली को जो करने में 40 गेंद लगे, वैभव ने 5 गेंद में कर दिया!

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi vs Jasprit Bumrah Recrod: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी हर मैच में धूम मचा रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी छोटी सी पारी में वैभव ने 5 छक्के लगाए, जिसमें दो सिक्स उन्होंने जसप्रीत बुमराह को एक ही ओवर में जड़े थे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में वंडर बॉय के नाम से मशहूर हो चुके वैभव सूर्यवंशी हर मैच में धूम मचा रहे हैं. वैभव इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए तूफानी बैटिंग कर रहे हैं. यही कारण है कि, वैभव के नाम हर मैच में नया कीर्तिमान बना रहा है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बनाया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने 14 गेंद में 39 रनों की दमदार पारी खेली. इस पारी में वैभव ने 5 छक्के लगाए.

इस 5 सिक्स में से तो 2 उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जड़ा. बता दें कि बुमराह मौजूदा समय के सबसे खतरनाक गेंदबाज में से एक हैं. दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी उनके खिलाफ थर्राते हैं. यही वजह है कि विराट कोहली जैसे दिग्गज भी अपने अब तक के आईपीएल करियर में बुमराह के खिलाफ पावर प्ले में 40 गेंद खेलकर सिर्फ 3 छक्के लगा पाए हैं, जबकि वैभव ने 5 गेंद खेलकर ही 2 छक्के जड़ दिए. ऐसे में अब ये उम्मीद की जा रही है कि दूसरी बार अगर वैभव पावर प्ले में बुमराह के सामने आए तो वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दें.

पावर प्ले में ही तोड़फोड़ मचा देते हैं वैभव

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक खास प्लानिंग के साथ बैटिंग कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका टारगेट पावर प्ले के पहले 6 ओवर में ही धुआंधार बैटिंग से विरोधी को मैच से दूर करने का है. वैभव ठीक वैसा ही कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उनका यही अंदाज दिखा. बारिश से प्रभावित वाले मुकाबले में वैभव ने अपने पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 30 गेंद में टीम के स्कोर को 80 रन पर पहुंचा दिया था.

वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने धुआंधार बैटिंग जारी रखी और 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को निर्धारित किए 11 ओवर में 150 रन तक पहुंचा दिया. राजस्थान के इस स्कोर के जवाब में मुंबई की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा कई और पूरी टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन ही बना पाई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article