10.1 C
Munich

KKR vs RR: पहले सिंगल चुराया फिर मिसफील्ड पर एक रन दौड़ना चाहा, आखिरी गेंद पर रनआउट का गजब ड्रामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

पहले सिंगल चुराया फिर मिसफील्ड पर एक रन दौड़ना चाहा, रनआउट का गजब ड्रामा

Last Updated:

jofra archer run out: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 155 रन का स्कोर बनाया. पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट का मजेदार ड्रामा देखने को मिला. मिसफील्डिंग होने के बाद दूसरा रन चुराने के चक्कर में जोफ्रा आर्चर रन आउट हो गए.

Zoom

जोफ्रा आर्चर दूसरा रन लेने के चक्कर में हुए रन आउट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के इस मुकाबले की पहली पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट का गजब ड्रामा देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 46 रन और यशस्वी जायसवाल के 39 रनों की बदौलत आरआर ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर बनाया. वैभव अरोड़ा पारी का 20वां ओवर लेकर आए थे. इसकी आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट गेंद को विकेट के पीछे मारने की कोशिश की, लेकिन मिस कर गए.

गेंद मिस होते ही आर्चर और दूसरे छोर पर खड़े बृजेश रन के लिए दौड़ गए. इस बीच विकेट के पीछे खड़े टिम साइफर्ट ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया. हालांकि, वैभव अरोड़ा गेंद को कलेक्ट नहीं कर सके और उनकी मिसफील्डिंग का फायदा उठाने के चक्कर में दोनों बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुराने की कोशिश की. हालांकि, वैभव ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को विकेटकीपर की ओर थ्रो किया, जहां साइफर्ट ने बिना किसी चूक के स्टंप्स बिखेर दिए. इस तरह राजस्थान के खाते में एक रन ही जुड़ा और आर्चर रन आउट का शिकार हो गए.

जोफ्रा आर्चर दूसरा रन लेने के चक्कर में हुए रन आउट.

केकेआर के गेंदबाजों ने 155 रन पर रोका
लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ऑफ स्पिनर सुनील नारायण की फिरकी के जादू से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया. ओपनर बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी (46 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (39 रन, 29 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद रॉयल्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा.

चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और नारायण (26 रन पर दो विकेट) की स्टार स्पिन जोड़ी के सामने रॉयल्स ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए, जिससे टीम अंतिम 10 ओवर में 60 रन ही जुटा सकी. कार्तिक त्यागी (22 रन पर तीन विकेट) ने निचले मध्य क्रम को ध्वस्त किया. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article