8.2 C
Munich

BCCI ने चलाया IPL टीमों पर डंडा, मानो नियम नहीं तो लगेगा बैन, डगआउट में खिलाड़ियों की संख्या तय, और कई बातों पर रोक

Must read


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग यानीहमेशा से सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि ऊर्जा, हलचल और लगातार गतिविधियों का प्रतीक रही है. मैदान के किनारे खिलाड़ियों का वार्म-अप करना, सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों का ड्रिंक्स लेकर दौड़ना, और हर ओवर के बीच रणनीतिक संदेशों का आदान-प्रदान ये सभी दृश्य IPL की पहचान बन चुके हैं लेकिन अब इस चहल-पहल पर लगाम लगने वाली है, क्योंकि बीसीसीआई ने एक सख्त नया निर्देश जारी किया है, जो मैच के दौरान मैदान के आसपास की गतिविधियों को पूरी तरह बदल देगा.

हालांकि BCCI ने इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन इसके संभावित कारण हो सकते हैं. मैदान पर अनुशासन बनाए रखना,बाउंड्री के पास अनावश्यक भीड़ कम करना,मैच के दौरान बाहरी हस्तक्षेप और संचार को नियंत्रित करना

मैदान पर सिर्फ 16 खिलाड़ियों को ही अनुमति, सख्त हुए नियम

नए नियम के तहत अब केवल वही 16 खिलाड़ी मैदान पर प्रवेश कर सकेंगे, जिनका नाम आधिकारिक टीम शीट में दर्ज होगा. इसका मतलब साफ है कि जो खिलाड़ी इस सूची में शामिल नहीं हैं, वे किसी भी स्थिति में मैदान पर कदम नहीं रख सकेंगे. ड्रिंक्स ले जाना,खिलाड़ियों तक रणनीतिक संदेश पहुंचाना, बैट या अन्य उपकरण मैदान में देना, इन सभी कार्यों पर अब प्रतिबंध रहेगा यदि खिलाड़ी नामित 16 में शामिल नहीं है. इसके अलावा, बाउंड्री लाइन के आसपास मौजूद खिलाड़ियों की संख्या भी सीमित कर दी गई है. अब एक समय में अधिकतम पांच खिलाड़ी ही बिब पहनकर बाउंड्री के पास रह सकते हैं. ये पांच खिलाड़ी नामित 16 में से भी हो सकते हैं या बाकी स्क्वॉड से, लेकिन संख्या पांच से अधिक नहीं होगी.

टीमों के लिए बड़ा बदलाव

अब तक IPL टीमों की स्क्वॉड में लगभग 25 खिलाड़ी होते हैं और उनमें से कई खिलाड़ी मैच के दौरान बाउंड्री लाइन के पास सक्रिय रहते थे. इससे टीमों को रणनीतिक लचीलापन मिलता था और खिलाड़ियों के बीच बेहतर संवाद संभव होता था. लेकिन नए नियम के बाद अब मैदान के पास भीड़ कम होगी, गैर-खेलने वाले खिलाड़ियों की भूमिका सीमित हो जाएगी, टीमों को अपनी रणनीति और संचार के तरीकों में बदलाव करना होगा.टीम अधिकारियों के अनुसार, यह निर्देश हाल ही में सभी फ्रेंचाइज़ियों को भेजा गया है.

BCCI का उद्देश्य अभी भी साफ नहीं

यह नया नियम पूरी तरह नया नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद मैच प्लेइंग कंडीशंस के कुछ नियमों को और सख्ती से लागू करने जैसा है. प्रमुख नियम: क्लॉज 11.5.2 मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने को नियंत्रित करता है और इसके लिए अंपायर की अनुमति जरूरी होती है. क्लॉज 24.1.4गैर-खेलने वाले खिलाड़ियों को बिब पहनना अनिवार्य करता है यदि वे प्लेइंग एरिया में हैं. अब बीसीसीआई ने इन नियमों में मौजूद अस्पष्टता को खत्म कर दिया है और साफ कर दिया है कि कौन मैदान पर रहेगा और कौन नहीं.

IPL हमेशा अपने ग्लैमरस और एक्टिव माहौल के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब यह नया नियम उस माहौल को थोड़ा संयमित और व्यवस्थित बना सकता है. जहां फैंस के लिए यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं दिखेगा, वहीं टीमों और खिलाड़ियों के लिए यह रणनीतिक तौर पर एक बड़ा एडजस्टमेंट साबित हो सकता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article