Last Updated:
Chandauli School Timing Change: चंदौली जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगी.
चंदौली में स्कूलों का समय बदला.
School Timing Change: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है. चंदौली जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगी. नए समय का पालन जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय तेज गर्मी और लू जैसे हालात छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते है. इसलिए यह निर्णय लिया गया है.
पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
बीते कुछ दिनों से चंदौली सहित पूरे प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है. रविवार को कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. खासकर प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के छात्र तेज धूप और गर्म हवाओं से प्रभावित हो रहे थे.
डीएम के निर्देश पर लिया गया फैसला
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है.
अभिभावकों ने किया स्वागत
अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि बढ़ती गर्मी में सुबह स्कूल लगने से बच्चों को राहत मिलेगी और पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, ऐसे में यह बदलाव समय रहते लिया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें


