13.1 C
Munich

IPL 2026: फूट-फूटकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, दौड़े-दौड़े आए साथी, मैच के बाद क्या हुआ?

Must read


होमखेलक्रिकेट

फूट-फूटकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, दौड़े-दौड़े आए साथी, मैच के बाद क्या हुआ?

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को रोते हुए देखा गया. 15 साल का ये लड़का चाहे जल्दी आउट हो जाए या फिर उनकी टीम हार जाए, वो अपने दिल की बात खुलकर कहते हैं. शायद- वैभव जैसों को देखकर ही ये बात कही गई होगी- दिल तो बच्चा है जी.!

Zoom

केकेआर से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी रोते नजर आए.

नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भले ही मैदान पर हाहाकारी बल्लेबाजी करते हैं. बड़े-बडे़ गेंदबाजों को बेदर्सी से बड़े-बड़े छक्के लगाते हो, लेकिन उनके भीतर आज भी एक मासूम सा बच्चा ही बसता है. मैदान और मैदान के बाहर वही बचपन वाली सादगी और इमोशंस. कभी खराब शॉट पर आउट होकर खुद पर गुस्सा होने वाले वैभव बीती रात फूट-फूटकर रोते नजर आए. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उनकी टीम आखिरी ओवर में हार गई, इसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. वीडियो पीछे से शूट किया गया है, जहां 03 नंबर की जर्सी पहने वैभव निराश-हताश बैठे हैं. कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते हैं. इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स स्क्वॉड का एक साथी आता है और उन्हें ढांढस बंधाता है. कंधे पर हाथ रखकर शायद वह शख्स वैभव से यही कह रहा होगा कि खेल में हार-जीत तो लगी रहती है. 16 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सवा लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article