व्रत के दौरान या कई घरों में बिना लहसुन-प्याज के भोजन पसंद किया जाता है, लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी को लेकर लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं. ऐसे में पलामू की गृहणी ने परवल की एक आसान और स्वादिष्ट झारखंडी रेसिपी साझा की है. इस रेसिपी के लिए परवल, आलू, टमाटर, धनिया पत्ता, मेथी, जीरा, खड़ा धनिया, हल्दी, गरम मसाला, सूखी लाल मिर्च, अदरक और नमक की जरूरत होती है. सबसे पहले परवल और आलू को काटकर तैयार करें. फिर कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म कर मेथी डालें और परवल को भूनें। इसके बाद आलू डालकर पकाएं.मसाले के लिए जीरा, लाल मिर्च, अदरक, धनिया और टमाटर को पीसकर पेस्ट बना लें. जब सब्जी हल्की पक जाए, तो इसमें मसाला और हल्दी डालकर अच्छी तरह भूनें. फिर थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सब्जी गल न जाए. अंत में हरा धनिया डालकर सजाएं.





