4 C
Munich

किसी की होटल में मिली डेड बॉडी तो कोई गोलियों से भून दिया गया, वो 4 क्रिकेटर जिनके सरेआम कत्ल से मची सनसनी

Must read


होमखेलक्रिकेट

वो 4 क्रिकेटर जिनके सरेआम कत्ल से मची सनसनी, एक को तो गोलियों से भून दिया

Last Updated:

four cricketers who were brutally murdered: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज तो हम सबने सुनी है, लेकिन इसी खेल के इतिहास में कुछ ऐसी खौफनाक कहानियां भी दबी हुई हैं, जहां खिलाड़ियों का अंत बेहद दर्दनाक रहा. किसी की होटल के कमरे में लाश मिली तो किसी को सरेआम गोलियों से भून दिया गया. हम ऐसे ही 4 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कत्ल ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी.

Zoom

जब क्रिकेटर्स के मर्डर से हिला क्रिकेट जगत.

नई दिल्ली. क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ कहा जाता है. लगभग 149 साल पहले शुरू हुआ यह खेल समय के साथ काफी बदला है और आज पूरी दुनिया में इसके करोड़ों चाहने वाले हैं. वैसे तो क्रिकेट का अपराध या खून-खराबे से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसी दुखद घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने खेल जगत को हिला कर रख दिया. हम यहां उन 4 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अनानक मौत ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी. इनमें से एक का तो करियर शुरू ही हो रहा था, इस युवा की हत्या कर दी गई थी.

लुईस वोर्स्टर: सरेआम गोलियों से भून दिया गया
लुईस वोर्स्टर दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के एक जाने-माने क्रिकेटर थे. क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को जारी रखने के लिए वे दक्षिण अफ्रीका से नामीबिया चले गए थे. वे एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज थे. उन्होंने अपने करियर में 95 प्रथम श्रेणी और 96 लिस्ट ए मैच खेले. उन्होंने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2009 में खेला था. साल 2012 में, जब वे 45 वर्ष के थे, गौतेंग में एक सशस्त्र डकैती के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दुखद घटना ने दक्षिण अफ्रीकी और नामीबियाई क्रिकेट फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया था.

राहतुल्लाह: 18 साल की उम्र में खौफनाक मौत
राहतुल्लाह पाकिस्तान के एक उभरते हुए खिलाड़ी थे. वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके थे. उनका भविष्य काफी उज्ज्वल नजर आ रहा था, लेकिन एक भयावह घटना ने सब खत्म कर दिया. वे एक घरेलू टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस की टीम में शामिल होने पेशावर जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी. एक उर्दू दैनिक अखबार में छपी खबर के अनुसार राहतुल्लाह का शव उनके घर से निकलने के दो दिन बाद मिला था. उस समय उनकी उम्र मात्र 18 साल थी.

कुंतल चंद्रा: मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से कत्ल
कुंतल चंद्रा बांग्लादेश के खिलाड़ी थे, जिन्हें प्यार से ‘पापोन’ भी कहा जाता था. वे एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और कभी कभार विकेटकीपिंग भी कर लिया करते थे. साल 2000 में बांग्लादेश अंडर-19 के लिए खेलने के बाद उन्होंने 2004-2005 में राजशाही डिवीजन के खिलाफ चटगांव डिवीजन के लिए डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 कैच लपके और 71 व 33 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. हालांकि, बेहतरीन शुरुआत के बावजूद वे केवल तीन प्रथम श्रेणी मैच और दो लिस्ट ए मैच ही खेल पाए. 3 दिसंबर 2012 को ढाका के बाहरी इलाके में एक सड़क के किनारे उनका शव बरामद हुआ. पुलिस को उनका शव बहुत ही भयावह स्थिति में मिला था. उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और उनके मुंह में कपड़े ठूंसे गए थे. इस क्रूर हत्या ने पूरे बांग्लादेशी क्रिकेट जगत को झकझोर दिया था.

बॉब वूल्मर: होटल के कमरे में मिली लाश
बॉब वूल्मर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर थे और अपनी मृत्यु के समय वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे. क्रिकेट जगत में उनकी पहचान एक आधुनिक और बुद्धिमान कोच के रूप में थी. 2007 क्रिकेट विश्व कप के दौरान, जब पाकिस्तान की टीम आयरलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, उसके अगले ही दिन वूल्मर जमैका के किंग्स्टन में अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए. शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया गया कि उनका गला घोंटा गया है, लेकिन बाद की जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका. उनकी मौत को न तो पूरी तरह हत्या करार दिया गया और न ही प्राकृतिक मौत. यह मामला आज भी क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article