10.9 C
Munich

20वें ओवर में तीन विकेट… कौन हैं हर्ष दुबे, आईपीएल में बना डाला अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ 5वीं बार हुआ ये कमाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

20वें ओवर में तीन विकेट… कौन हैं हर्ष दुबे, IPL में नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

Last Updated:

harsh Dubey 3 wickets in 20th over: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत आखिरी ओवर से पहले ही तय हो गई थी. हालांकि, 20वें ओर में गेंदबाजी करने आए हर्ष दुबे ने तीन विकेट लेकर रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. हर्ष आईपीएल पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले सिर्फ 5वें स्पिनर बन चुके हैं.

Zoom

युवा स्पिनर हर्ष दुबे ने पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर तहलका मचाया. बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले हर्ष ने पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को नीतीश रेड्डी के हाथों लपकवा दिया. इसके बाद की तीन गेंदों पर तीन सिंगल लिए गए. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हर्ष ने समीर रिजवी और लुंगी एनगीडी को अपने जाल में फंसा दिया. रिजवी 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, एनगीडी का खाता नहीं खुला. इन दोनों का कैच दिलशान मदुशंका ने लिया.

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. यह हैदराबाद की सीजन में चौथी जीत है, जबकि दिल्ली को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद की इस जीत के हीरो रहे ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में 135 रन की मैच विनिंग पारी खेली. हालांकि, 243 रन का लक्ष्य देने के बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी कमाल की बॉलिंग की. ईशान मलिंगा ने चार विकेट झटके. इन सबके अलावा हैदराबाद के लेग स्पिनर हर्ष दुबे ने भी सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, 23 वर्षीय क्रिकेटर ने पारी का आखिरी ओवर फेंका और तीन विकेट चटकाकर एक रिकॉर्ड नाम कर लिया. आइए जानते हैं इस युवा स्पिनर और रिकॉर्ड के बारे में…

रन चेज के दौरान 19 ओवर की समाप्ति तक दिल्ली कैपिटल्स की हार तय हो चुकी थी, क्योंकि उसके 192 रन पर 6 बल्लेबाज आउट हो गए थे. आखिरी 6 गेंदों में उसे जीत के लिए 51 रन बनाने थे, जोकि संभव नहीं था. ऐसे में ईशान किशन ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी हर्ष दुबे को दी, जो एक ओवर फेंक चुके थे. 20वां ओवर लेकर आए हर्ष ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू दिखाया कि तीन बल्लेबाज उनके जाल में फंस गए. उन्होंने पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को नीतीश रेड्डी के हाथों लपकवा दिया. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हर्ष ने समीर रिजवी और लुंगी एनगीडी को आउट किया. इन तीन विकेटों के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article