Last Updated:
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आईपीएल के 15वें मैच में ईडन गार्डंस स्टेडियम में आमने सामने हैं. यह मैच दोनों टीमों के लिहाज से अहम है. एलएसजी ने दो में से एक मैच जीते ह…और पढ़ें
केकेआर बनाम एलएसजी लाइव स्कोर.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डंस में एक रोमांचक जंग देखने को मिलने वाली है. कोलकाता की टीम इस समय काफी दबाव में है, क्योंकि अपने शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन और बारिश के कारण बाधित खेल के चलते वह अंक तालिका में पिछड़ गई है. कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है, जिसके लिए टीम अंगकृश रघुवंशी जैसे युवा सितारों और सुनील नारायण की वापसी पर भरोसा कर रही है. हालांकि, केकेआर के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका गेंदबाजी विभाग है, जो अब तक इस सीजन में काफी महंगा साबित हुआ है. ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन
KKR vs LSG Live Score And Updates: लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन) मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI
KKR vs LSG Live Score And Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी ( विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले फील्डिंग चुनी
KKR vs LSG Live Score And Updates: लखनऊ सुपर जॉयंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ईडन गार्डंस स्टेडियम में टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन में आपका स्वागत है. आईपीएल में आज केकेआर और एलएसजी की टीमें आमने सामने हैं. ईडन गार्डंस स्टेडियम में कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. केकेआर की टीम के लिए यह मैच करो मरो वाला है. इस सीजन में अभी उसका जीत का खाता नहीं खुला है.


