17.8 C
Munich

सिलाई की चार महीने की फ्री ट्रेनिंग, फिर घर पर शुरू करें अपना बिजनेस, 30 अप्रैल लास्ट डेट, जाने आवेदन की प्रक्रिया

Must read


Last Updated:

उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि इस योजना के तहत 4 महीने का टेलरिंग कोर्स कराया जाएगा. जिसमें आपको सिलाई के बेसिक से लेकर एडवांस तक के काम सिखाए जाएंगे, जैसे कपड़े काटना, डिजाइन बनाना, मशीन चलाना और नए-नए फैशन के कपड़े तैयार करना. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप आसानी से अपना छोटा सा काम शुरू कर सकते हैं या किसी बुटीक पर नौकरी भी कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं है.

ख़बरें फटाफट

रामपुरः  अगर आप अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं और घर बैठे कमाई का रास्ता ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. सरकार की तरफ से ओबीसी वर्ग के युवक-युवतियों के लिए टेलरिंग यानी सिलाई का फ्री प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. ये ट्रेनिंग खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम पढ़े-लिखे हैं लेकिन कुछ सीखकर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं.

चार महीने का होता है टेलरिंग कोर्स

उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि इस योजना के तहत 4 महीने का टेलरिंग कोर्स कराया जाएगा. जिसमें आपको सिलाई के बेसिक से लेकर एडवांस तक के काम सिखाए जाएंगे, जैसे कपड़े काटना, डिजाइन बनाना, मशीन चलाना और नए-नए फैशन के कपड़े तैयार करना. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप आसानी से अपना छोटा सा काम शुरू कर सकते हैं या किसी बुटीक पर नौकरी भी कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं है. अगर आप सिर्फ 8वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं यानी गांव हो या शहर हर किसी के लिए ये मौका खुला है.

30 अप्रैल लास्ट डेट, जाने आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है. आपको बस विभाग की वेबसाइट पर जाकर अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु प्रशिक्षण योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है और टेलरिंग ट्रेड चुनकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है इसलिए देर न करें. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद एक जरूरी काम और करना होगा. आपको अपने आवेदन पत्र की एक कॉपी निकालकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, रोशनबाग, रामपुर में जमा करनी होगी, तभी आपका आवेदन पूरा माना जाएगा. इस योजना का मकसद साफ है ज्यादा से ज्यादा लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के मौके देना आज के समय में सिलाई एक ऐसा हुनर है जो कभी बेकार नहीं जाता. चाहे आप घर पर रहकर काम करना चाहें या बाहर जाकर हर जगह इसकी डिमांड रहती है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article