9.4 C
Munich

आए थे ओपनिंग करने, आखिरी ओवर तक टिके रहे, वनडे इतिहास के चिपकू ओपनर, एक ने तो जड़े लगातार 6 छक्के

Must read


होमखेलक्रिकेट

आए थे ओपनिंग करने, आखिरी ओवर तक टिके रहे, वनडे इतिहास के चिपकू ओपनर

Last Updated:

Unique Cricket Records: वनडे इतिहास में आज तक सिर्फ 13 ही बल्लेबाज ऐसे हुए, जो ओपनिंग करने उतरे और पारी के अंत तक नाबाद लौटे. हर्षल गिब्स का भी नाम इस लिस्ट में है, जिन्होंने इस फॉर्मट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा किया हुआ है. सबसे पहले 1994 में ऐसा देखने को मिला.

Zoom

वनडे क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा रनों से लेकर रोहित शर्मा की 264 रन की ऐतिहासिक पारी तक वनडे क्रिकेट में यूं तो कई रिकॉर्ड्स बने हैं, जिनका टूटना नामुमकिन सा लगता है. हालांकि, इतिहास में अब तक सिर्फ 13 ही ऐसे बल्लेबाज हुए, जिन्होंने वनडे मैच में पारी की शुरुआत की और अंत तक नाबाद रहे. आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा जैसे वनडे के महारती बल्लेबाज इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं. 1994 में ऐसा पहला बार हुआ था, जब ओपनिंग करने उतरा बल्लेबाज पारी के अंत तक नाबाद रहा. आइए जानते हैं इस अनोखे क्लब में शामिल क्रिकेटर्स के बारे में…

1994 में पहली बार…
1994 में जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के बीच खेले गए एक वनडे मुकाबले में ग्रांट फ्लॉवर और एंडी फ्लॉवर ओपनिंग करने उतरे थे. एक तरफ जिम्बाब्वे के विकेट गिरने के सिलसिला जारी रहा, लेकिन ग्रांट ठीके रहे और पारी के अंत में नाबाद लौटे. वनडे में यह पहली मौका था, जब कोई बल्लेबाज ओपनिंग करते हुए नाबाद लौटा. जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई थी. ग्रांट फ्लॉवर ने 143 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए थे. यह मैच जिम्बाब्वे ने 13 रन से अपने नाम किया था.

इस उपलब्धि को नाम करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे पाकिस्तान के सईद अनवर. अनवर ने 1995 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 103 रन की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए यह रन बनाए. दिलचस्प यह है कि जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 220 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिससे मैच टाई हो गया.

6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाला शामिल
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हर्शेल गिब्स भी शामिल हैं, जिनके नाम वनडे मैच के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का अनोखा रिकॉर्ड नाम है. 2000 में कोका-कोला कप के दौरान पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य दिया था. ओपनिंग करने आए गिब्स को अंत तक टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों की झड़ी लग गई, जिससे साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 26.5 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई. गिब्स ने 79 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए थे.

2023 में आखिरी बार हुआ ऐसा
आज तक के रिकॉर्ड को देखें तो ऐसा पिछली बार 2023 में हुआ था, जब साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. साउथ अफ्रीकी टीम 49 ओवर में 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें बावुमा ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने 142 गेंदों का सामना करते हुए अपनी नॉटआउट पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. ऑस्ट्रेलिया ने 58 गेंदे रहते यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया था.

अन्य बल्लेबाजों में इंग्लैंड के निक नाइट (125* बनाम पाकिस्तान), वेस्टइंडीज के रिडली जेकब्स (49* बनाम ऑस्ट्रेलिया), ऑस्ट्रेलिया के डेमीन मार्टिन (116* बनाम न्यूजीलैंड), इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट (100* बनाम वेस्टइंडीज), बांग्लादेश के जावेद ओमर (33* बनाम जिम्बाब्वे), पाकिस्तान के अजहर अली (81* बनाम श्रीलंका), न्यूजीलैंड के टॉम लेथम (79* बनाम भारत), श्रीलंका के उपुल थरंगा (112* बनाम पाकिस्तान) और दिमुथ करुणारत्ने (52* बनाम न्यूजीलैंड) शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article