8.2 C
Munich

नकल नहीं…धोनी जैसी तेजी चाहता हूं, आईपीएल में ‘इंपैक्ट सब’ नियम युवाओं के लिए है लाइफ लाइन

Must read


होमखेलक्रिकेट

नकल नहीं…धोनी जैसी तेजी चाहता हूं, ‘इंपैक्ट सब’ नियम युवाओं के लिए लाइफ लाइन

Last Updated:

Prabhsimran Singh on MS Dhoni: प्रभसिमरन सिंह का कहना है कि वह किसी की नकल नहीं करना चाहते. वह विकेट के पीछे एमएस धोनी की तरह तेजी चाहते हैं. साथ ही प्रभसिमरन ने आईपीएल में ‘इंपैक्ट सब’ नियम का बचाव किया है. उनका कहना है कि इससे युवाओं को लाइफ लाइन मिल रही है.

Zoom

प्रभसिमरन ने कहा कि इम्पैक्ट सब नियम युवाओं के लिए लाइफ लाइन है.

नई दिल्ली.  पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने ‘इंपैक्ट सब’ नियम का पूरा समर्थन करते हुए युवा खिलाड़ियों को ‘लाइफलाइन’ और आईपीएल में चमकने का सुनहरा मौका देने के लिये इसकी तारीफ की.  उन्होंने यह भी कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह विकेटकीपिंग की कोशिश करते हैं. ‘इंपैक्ट सब’ के नियम की कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने आलोचना करते हुए इसे बल्लेबाजों की ओर झुका हुआ और हरफनमौलाओं की उपयोगिता कम करने वाला बताया.

प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh)  ने हालांकि मीडिया से बातचीत में कहा ,‘मैं इस नियम को युवा खिलाड़ियों के लिए मौके के रूप में देखता हूं. कइयों को यह नियम पसंद नहीं है लेकिन अगर एक बल्लेबाज या गेंदबाज टीम में जुड़ता है तो अधिक जोखिम वाले फैसले लिये जा सकते हैं. लेकिन युवा खिलाड़ियों के लिये यह अनमोल है. जब मैं पंजाब किंग्स से जुड़ा तो उनके साथ आठ साल रहा हूं और उनमें से चार साल मुझे ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. अब इंपैक्ट सब नियम के कारण युवाओं को खेलने के अधिक मौके मिल रहे हैं.’

प्रभसिमरन ने कहा कि इम्पैक्ट सब नियम युवाओं के लिए लाइफ लाइन है.

भारत के पास केएल राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। प्रभसिमरन उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं या अपनी शैली पर अडिग रहते हैं , यह पूछने पर उन्होंने कहा कि वह भारत के पूर्व कप्तान धोनी का अनुसरण करते हैं.

उन्होंने कहा ,‘मैं किसी की नकल करने की कोशिश नहीं करता. ये सभी मेरे सीनियर हैं और सभी की अपनी शैली है. मैंने माही भाई की विकेटकीपिंग देखी है. उनके हाथ बहुत तेजी से चलते हैं । मैं विकेटकीपिंग में माही भाई जैसा बनने का प्रयास करता हूं.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article