8.2 C
Munich

कासगंज में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत

Must read


UP News Hindi LIVE: सूबे में क्या हो रहा है, किस मुद्दे पर क्या हलचल है और कहां क्या बड़ा अपडेट आया? सब कुछ आपको यहां मिलेगा. नेताओं के बयान हों, पुलिस की कार्रवाई या आम लोगों से जुड़ी खबरें, हर अपडेट हम आपको आसान और तेज़ तरीके से पहुंचाते रहेंगे. जुड़े रहिए और रहिए हर खबर से अपडेट.

अमरोहा में 24 घंटे बाद मिली लापता बच्चे की लाश
अमरोहा जिले में 24 घंटे बाद बरामद हुआ बच्चे का शव. 6 वर्षीय मासूम बच्चा हुआ था लापता. घर से खेलने निकला बच्चा कल से था लापता. तालाब किनारे बच्चे की मिली थी साइकिल. SDRF की टीम ने बच्चे के शव को बरामद किया. थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव बिलना की घटना.

गाजीपुर में फार्मासिस्ट की आग में जलने से मौत
गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा. आग में झुलसने से फार्मासिस्ट की मौत. गोदाम में लगी आग में झुलसने से मौत. टिन शेड से बने गोदाम में लगी आग. दिलदारनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की घटना.

कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत
कासगंज जिले में दिखा रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्राली. ट्रैक्टर – ट्राली में सवार 3 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत. हादसे में 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल. ट्रैक्टर – ट्राली में सवार होकर रिश्तेदारी से लौट रहे थे सभी लोग. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी. घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नरदौली के पास का मामला.

उन्नाव में एसपी ने की टोल प्लाजा की जांच
उन्नाव जिले में फर्जी नंबर प्लेटों को बदलकर टोल पार कराने का मामला. एसपी जेपी सिंह ने परिवहन विभाग के साथ टोल प्लाजा पर की जांच. एसपी ने एक महीने के सीसीटीवी फुटेज किए चेक. प्रतिदिन निकलने वाले वाहनों का भी मांगा ब्योरा. टोल प्रबंधन नही दे पाया संतोषजनक जवाब. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलती हैं गाड़ियां. एसपी जेपी सिंह ने जांच के बाद किसी भी तरह की संलिप्तता पाए जाने पर सीधे FIR दर्ज करने का दिया निर्देश. अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज टोल प्लाजा का मामला.

महोबा में युवक ने की खुदकुशी
महोबा जिले में शादी के 10 माह बाद नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या. नपुंसकता की बीमारी से था परेशान, 28 वर्षीय अजय ने फंदे से लटककर दी जान. गांव में पसरा मातम, युवक की मौत से मचा हड़कंप. सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्यार जताने वाले जोड़े की खुशियों को लगी नजर. ​इलाज के बावजूद मानसिक हताशा से जूझ रहा था युवक, सूने घर में उठाया खौफनाक कदम. ​पिता बहू को छोड़ने गए थे मायके, पीछे से बेटे ने मौत को लगाया गले. ​हरियाणा में मजदूरी करता था मृतक अजय, बीमारी ने उजाड़ दी गृहस्थी. ​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल. श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव की घटना.

मेरठ में निर्माणाधीन लिफ्ट गिरी, एक की मौत
मेरठ जिले में अस्पताल के निर्माणाधीन लिफ्ट गिरने से हादसा. हादसे में एक मजदूर की मौत,कई घायल. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस. बिना सुरक्षा इंतजाम के लिफ्ट का निर्माण कार्य जारी. थाना दौराला क्षेत्र के सकौती इलाके का मामला.

रामपुर में गोदाम में लगी भीषण आग
रामपुर जिले में स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग. बंद गोदाम में लगी भीषण आग. शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी. आग में जलकर लाखों का समान हुआ खाक. थानां शहजादनगर ज़ीरो पॉइंट का मामला.

रायबरेली में पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ कैदी
रायबरेली जिले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर. हरचंदपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही. पूछताछ के लिए लाया गया अभियुक्त थाने से फरार. पुलिस मामले को दबाने में जुटी.

हापुड़ में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अरेस्ट
हापुड़ जिले में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार. घर में घुसकर किया था दुष्कर्म. सिंभावली पुलिस ने की गिरफ्तारी.

सुल्तानपुर में विवाहिता की मौत
सुलतानपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहिता सरिता निषाद की मौत. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट और हत्या का गंभीर आरोप. तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से टांडा किया गया था रेफर. डॉक्टरों ने बताया इलाज के दौरान तोड़ा दम. दोस्तपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

गोंडा में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
गोंडा जिले में अवैध मदरसे पर गरजा बुलडोजर. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर अभियान। डीएम के निर्देश पर मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई. जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे और निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई. ग्राम समाज और नवीन परती जमीन में बना था मदरसा. मकान और दुकान को भी बुलडोजर से गिराया गया. अवैध कब्जे को लेकर सदर तहसीलदार न्यायिक ने कराया ध्वस्तीकरण. अवैध कब्ज़ा हटाए जाने को लेकर जारी हुआ था आदेश. सदर तहसील क्षेत्र के खोरहंसा ग्राम पंचायत में हुई कार्रवाई.

आगरा में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष
आगरा जिले में जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष. दूसरे की जमीन में भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष आए आमने सामने. दोनों तरफ से जमकर हुई मारपीट, चले लाठी डंडे. 3 लोग हुए गंभीर घायल. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. थाना बाह क्षेत्र के पुराथोक जर्रार गांव का मामला.

देवरिया के कई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा
देवरिया में जिला मुख्यालय के कई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा. कई युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों से हो रही पूछताछ. सीओ सिटी ने पुरवा चौराहा,रुद्रपुर मोड़ के स्पा सेंटरो पर मारा छापा.

प्रयागराज में महिला मरीज की ऑपरेशन के बाद हुई मौत
प्रयागराज जिले में निजी अस्पताल में महिला मरीज की ऑपरेशन के बाद हुई मौत. परिजनों ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप. महिला की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर काटा बवाल. हॉस्पिटल सीज करने और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन. पहले परिजनों ने महिला को 20 मार्च 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया था. 50 हजार जमा करने के बाद पेट की सर्जरी की गई थी. दोबारा तबीयत बिगड़ने पर 5 अप्रैल को उसी अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर ने दोबारा सर्जरी की लेकिन महिला मरीज शकुंतला की आज सुबह मौत हो गई. झूंसी थाना क्षेत्र के जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल का है मामला.

गाजियाबाद में गेम खेलने के विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके की नाईपुरा कॉलोनी में गेम खेलने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 14 वर्षीय नाबालिग ने 16 वर्षीय फैजान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में कर लिए. आरोपी नाबालिग फरार है और उसकी तलाश जारी है.

रायबरेली में BOB लोन घोटाला उजागर, फर्जी दस्तावेज से लाखों की ठगी
रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है. फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. आरोपियों ने करीब 38.90 लाख रुपये का लोन लिया था। शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर क्षेत्र से इनकी गिरफ्तारी की है.

मऊ में माफिया रमेश सिंह काका को 6 माह की सजा, पुलिस पर हमले में फैसला
मऊ कोर्ट ने पुलिस पर हमला करने के मामले में चिह्नित माफिया और सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह काका को 6 महीने की सजा सुनाई है. आरोपी पर प्रदेश स्तर पर कुल 75 मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते वह लंबे समय से चर्चाओं में रहा है.

GRP की मुस्तैदी से लापता छात्रा बरामद, CCTV से मिला सुराग
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लापता हुई आठवीं की छात्रा को जीआरपी पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. लखनऊ से पहुंचे परिवार ने बेटी के गायब होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की और दिल्ली साइड पुल के पास से छात्रा को ढूंढ निकाला.

प्रतापगढ़ में अनंत अंबानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा, होगा भव्य भंडारा और प्रसाद वितरण
प्रतापगढ़ में घुईशननाथ धाम पर अनंत अंबानी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. सुबह 10 बजे तक भंडारा और प्रसाद का भव्य वितरण होगा. गरीब महिलाओं के लिए साड़ियों का वितरण भी किया जाएगा. शाम को जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जाएगा. सैकड़ों भक्तों के साथ शाम 6 से 8:30 बजे तक भगवान शिव की श्रृंगार आरती पुजारी टीम द्वारा संपन्न कराई जाएगी. मंदिर की भव्य फूलों से सजावट और लाइटिंग भी की गई है. जन्मोत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रयागराज में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर महिला से लाखों की ठगी
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर एक रिटायर्ड महिला से लाखों रुपये ठग लिए. ठग ने खुद को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड का इंस्पेक्टर बताकर महिला को आतंकवादी कनेक्शन में फंसाने की धमकी दी और डराकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है.

देवरिया में 35 करोड़ की स्वच्छता योजना फेल, RRC सेंटर बने शोपीस
देवरिया में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए 1100 RRC सेंटर बेकार साबित हो रहे हैं. गांवों में कूड़ा कलेक्शन सिस्टम पूरी तरह ठप है, जिससे लाखों के रिक्शा और उपकरण भी धूल खा रहे हैं. विभागीय लापरवाही के चलते पूरी योजना फेल होती नजर आ रही है. DPRO रतन कुमार की मॉनिटरिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं, वहीं सैकड़ों सफाई कर्मियों को अलग-अलग दफ्तरों से अटैच किए जाने का मामला भी सामने आया है.

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत पर केस दर्ज, साजिशन हत्या का शक
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस ने 4 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जबकि परिजनों ने 5 लोगों पर साजिश के तहत हत्या का शक जताया है. इनमें जीएसटी विभाग के दो अधिकारी, नगर निगम का एक अधिकारी और दो अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस अब हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है और नामजद लोगों से पूछताछ की तैयारी में है.

बिजनौर में जिला पंचायत राज अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिजनौर में विजिलेंस बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि उन्होंने पंचायत सचिव शुभम मलिक से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. मामला बिजनौर के विकास भवन का बताया जा रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article