Last Updated:
Rinku Singh Priya Saroj: भारतीय टीम के फिनिशर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं. रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर हैं और उनके ससुर तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. शादी से पहले रिंकू अपने ससुराल पहुंचे.
विधायक तूफानी सरोज ने अपने होने वाले दामाद रिंकू सिंह का भव्य स्वागत किया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी से पहले अपने ससुराल पहुंचे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ देखे जा सकते हैं. उनके होने वाले ससुर और विधायक तूफानी सरोज अपने दामाद रिंकू का स्वागत कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जी पहुंचे ससुराल विधायक तूफ़ानी सरोज जी ने स्वागत किया?? pic.twitter.com/jKR8AraYFi


