Last Updated:
UP Board 10th 12th Result 2026, UP Board Result Date 2026: 23 अप्रैल यानी कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने वाले हैं. लगभग 53 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.ऐसे में अब सवाल यह है कि रिजल्ट जारी होने के बाद इसे कैसे चेक किया जाए? आइए आपको बताते हैं कि आप WhatsApp पर अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?
UP Board, up board result, UP Board Results, upmsp.edu.in, Digi locker: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
UP Board 10th 12th Result 2026: आखिरकार यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंटस का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड कल शाम 4 बजे 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान करने जा रहा है.यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार 23 अप्रैल को 4 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय से जारी किया जाएगा.बता दें कि यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी.यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं.
WhatsApp पर कैसे पाएं रिजल्ट?
कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
डायरेक्ट लिंक किन साइट पर मिलेगा?
यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ ही डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
15 दिन में हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड ने नकलविहीन,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा के लिए व्यापक तौर पर इंतजाम किए थे. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में कराई गई थी, जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हाईस्कूल में 27 लाख 40 हजार 151 और इंटरमीडिएट में 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 2025 की बोर्ड परीक्षा में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.वहीं यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें


