Last Updated:
Jodhpur News Hindi : मुंबई से जोधपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तय समय के बाद भी लैंड नहीं कर सकी और काफी देर तक हवा में चक्कर लगाती रही. इससे यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई. खास बात यह है कि यह एयरपोर्ट बंद होने से पहले आखिरी फ्लाइट है, जिससे इसकी सुरक्षित लैंडिंग और भी अहम हो गई है.
जोधपुर : मुंबई से जोधपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2747 पिछले आधे घंटे से हवा में लगातार चक्कर लगा रही है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे उनके परिजन भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं. निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट दोपहर 12:55 बजे जोधपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी.
पिछले कई देर से फ्लाइट को आसमान में ही होल्ड पर रखा गया है. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय तक हवा में चक्कर लगाने के कारण यात्रियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है.
जोधपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट, बढ़ी चिंता
जोधपुर एयरपोर्ट पर अपने परिजनों को लेने पहुंचे लोग भी काफी देर से इंतजार कर रहे हैं. फ्लाइट की देरी को लेकर एयरपोर्ट पर बार-बार जानकारी ली जा रही है, लेकिन लगातार हो रही देरी ने चिंता बढ़ा दी है. यात्रियों के परिजन फ्लाइट के सुरक्षित लैंड होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. सूत्रों के अनुसार, अब फ्लाइट को करीब 1:50 बजे तक जोधपुर में लैंड करवाने की संभावना जताई जा रही है.
आखिरी फ्लाइट लेट, बंदी से पहले सस्पेंस
एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही अनुमति मिलेगी, फ्लाइट को उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.गौरतलब है कि यह फ्लाइट आज जोधपुर एयरपोर्ट पर आने वाली आखिरी फ्लाइट है. इसके बाद एयरपोर्ट को एक माह के लिए बंद किया जा रहा है, जिससे इस फ्लाइट का समय पर पहुंचना और भी महत्वपूर्ण हो गया है.
एक महीने की बंदी से बढ़ेगी परेशानी
एयरपोर्ट के एक माह तक हवाई सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी, जिससे जोधपुर आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ेगा. ऐसे में आज की यह आखिरी फ्लाइट सभी के लिए बेहद अहम बन गई है, और इसकी सुरक्षित लैंडिंग को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
About the Author

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें




