1.5 C
Munich

ईस्ट ऑफ कैलाश मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, IRS की बेटी के साथ हैवानियत कर की थी हत्‍या, CCTV से खुला राज

Must read


होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: IRS की बेटी का हत्‍यारा हुआ गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

Last Updated:

East of Kailash Murder IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पूर्व नौकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. CCTV फुटेज, कपड़े बदलने की चाल और उधारी के विवाद ने इस खौफनाक साजिश की परतें खोल दी हैं.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने ईस्‍ट ऑफ कैलाश मर्डर केस के हत्‍यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

East of Kailash Murder IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दक्षिण-पूर्वी जिले पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान राहुल के तौर पर हुई है. राहुल कुछ महीनों पहले तक आईआरएस परिवार में बतौर नौकर काम कर रहा था. रुपयों में हेरफेर और तमाम लोगों से रुपए उधार लेने के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. जिसका बदला लेने के लिए आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्‍या कर दी थी.

जांच के दौरान पुलिस के हाथ दो अहम सीसीटीवी फुटेज लगे थे, जिन्होंने पूरे केस की दिशा ही बदल दी. पहला फुटेज उस समय का है जब राहुल घर की ओर जाता दिख रहा है. इस दौरान उसने काले रंग की पैंट पहनी हुई है और उसके पास कोई बैग नहीं है. वहीं दूसरा फुटेज घर से बाहर निकलते समय का है. इसमें राहुल सफेद पैंट पहने हुए नजर आ रहा है और उसके कंधे पर एक बैग भी है. दोनों फुटेज के बीच का यह अंतर पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया.

जांच में यह अंदेशा जताया गया कि वारदात के दौरान उसके कपड़ों पर खून लग गया होगा, इसलिए उसने घर के अंदर ही कपड़े बदल लिए. इसके अलावा, बैग को लेकर भी शक जताया गया कि आरोपी घर से कुछ सामान लेकर फरार हुआ था.

उधारी और बदले की भावना बना हत्या का कारण
पुलिस के मुताबिक, राहुल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी. इसी वजह से वह अक्सर लोगों से पैसे उधार लेता था. धीरे-धीरे उस पर कई लोगों का कर्ज चढ़ गया था. आसपास के लोगों और घर के अन्य स्टाफ ने उसकी शिकायत भी की थी कि वह पैसे वापस नहीं कर रहा. जांच में यह भी सामने आया कि राहुल घर के सामान के पैसों में हेराफेरी करता था. जब यह बात परिवार को पता चली तो करीब डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.

सोची-समझी साजिश के तहत चुना गया समय
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राहुल को घर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी. उसे पता था कि सुबह करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच घर के मालिक और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए बाहर जाते हैं. इसी मौके का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया. उस समय घर में केवल 22 वर्षीय युवती ही मौजूद थी, जिसे उसने अपना निशाना बनाया.

यौन उत्पीड़न की भी आशंका
प्राथमिक जांच में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है. हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने इस एंगल को भी गंभीरता से जांच में शामिल किया है.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी
दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात के दौरान क्या-क्या हुआ और क्या उसने किसी और की मदद ली थी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article