9.2 C
Munich

Who is Laura Cardoso 9 wickets: कौन हैं लौरा कार्डोसो? 21 साल की पोस्टर गर्ल, जिसने T20I मैच में 9 विकेट लेकर मचाया हल्ला

Must read


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं लौरा कार्डोसो? 21 साल की पोस्टर गर्ल, जिसने लिए T20I में 9 विकेट

Last Updated:

Who is Laura Cardoso 9 wickets: लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर नौ विकेट चटकाए जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े है. उन्होंने गैबोरोन में बोत्सवाना क्रिकेट संघ ओवल दो मैदान पर बीसीए कालाहारी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की.

Zoom

कौन हैं एक टी-20 इंटरनेशनल में नौ विकेट लेने वालीं लौरा

नई दिल्ली: ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया जब वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. पिछला रिकॉर्ड भूटान की सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में म्यांमार के खिलाफ सात रन देकर आठ विकेट लिए थे. चलिए आपको अब 21 साल की लौरा कार्डोसो के बारे में बताते हैं.

लौरा कार्डोसो कौन हैं?
28 मार्च, 2005 को जन्मीं कार्डोसो जब कच्ची उम्र की थी, उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग तभी शुरू हो चुकी थी. महज 11 साल की उम्र में वॉलीबॉल छोड़कर लौरा ने क्रिकेट खेलना शुरू किया. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 12 साल की उम्र से ही उनमें असाधारण प्रतिभा दिख रही थी. जनवरी 2020 में लौरा कार्डोसो उन 14 क्रिकेटरों में शामिल हुईं, जिन्हें ब्राजील क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया. खेल के साथ-साथ लौरा पढ़ाई में भी शानदार हैं. दोनों को मैनेज करके उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को आकार दिया.

लौरा कार्डोसो ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में नौ विकेट लेकर बवाल कर दिया

वर्ल्ड कप 2021 से किया डेब्यू
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने 2021 में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में डेब्यू किया और यूएसए के खिलाफ दो ओवर में एक मेडन और सिर्फ छह रन देकर एक विकेट लेकर अपना स्पैल पूरा किया. डेब्यू के कुछ ही दिन बाद कार्डोसो ने और भी शानदार प्रदर्शन किया जब कनाडा जीत के कगार पर था. तब सांस थाम देने वाले मैच में तीन रन बचाते हुए हैट्रिक ली और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. तब इस युवा बॉलर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था.

नौ विकेट में कार्डोसो ने झटकी हैट्रिक
तेज गेंदबाज कार्डोसो ने दूसरे ओवर में हैट्रिक के साथ शुरुआत की, उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली. कार्डोसो ने छठे ओवर में दो और विकेट के साथ पारी में नौ विकेट चटकाए. आखिरी विकेट मैरिएन आर्टुर ने लिया.

ब्राजील को मिली 189 रन की जीत
गुरुवार को हुए मैच में ब्राजील ने रॉबर्टा एवरी (35 गेंद पर 48 रन) और मोनिके मचाडो (41 गेंद पर नाबाद 69 रन) की शानदार पारियों की मदद से 202 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इसके जवाब में लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन पर सिमट गई और ब्राजील ने 189 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article