Last Updated:
पीएनबी आरसेटी, नवादा के निदेशक सुनील कुमार के अनुसार यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा. इसमें कुल 35 महिलाओं का चयन किया जाएगा. प्रशिक्षण की अवधि 30 दिनों की होगी, जिसमें प्रतिभागियों को सिलाई से जुड़े आधुनिक कौशल सिखाए जाएंगे.
नवादा: बिहार के नवादा जिले में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीएनबी आरसेटी, नवादा द्वारा 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है. तय नियमों के अनुसार चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकिंग सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.
30 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण
पीएनबी आरसेटी, नवादा के निदेशक सुनील कुमार के अनुसार यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा. इसमें कुल 35 महिलाओं का चयन किया जाएगा. प्रशिक्षण की अवधि 30 दिनों की होगी, जिसमें प्रतिभागियों को सिलाई से जुड़े आधुनिक कौशल सिखाए जाएंगे. इससे महिलाएं घर बैठे भी अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं.
पीएनबी आरसेटी कैंपस में आयोजित होगा प्रशिक्षण
यह प्रशिक्षण नवादा के मंगर बीघा स्थित पीएनबी आरसेटी कैंपस में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को बुलाया जाएगा. कोर्स के दौरान महिलाओं को साड़ी, शर्ट, पैंट, कोट सहित पुरुषों और महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई सिखाई जाएगी. साथ ही बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक डिजाइन और तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी.
पात्रता और आवेदन की शर्तें
पीएनबी आरसेटी के अनुसार इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है. साथ ही आवेदिका का नवादा जिले का निवासी होना अनिवार्य है. यह प्रशिक्षण विशेष रूप से बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है. यदि आप नवादा जिले की निवासी हैं, तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक संस्थान पहुंचकर आवेदन कर सकती हैं. आवेदन चयनित होने पर संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें





