18 C
Munich

मुझे माफ कर दो, मेरा मकसद…. IRS अफसर की बेटी के हत्‍यारे ने कोर्ट रूम में ये क्‍या कह दिया

Must read

होमताजा खबरDelhi

मुझे माफ कर दो, मेरा मकसद…. IRS अफसर की बेटी के हत्‍यारे ने कोर्ट रूम में ये क्‍या कह दिया

Last Updated:

मुझे माफ कर दो, मेरा मकसद…. IRS अफसर की बेटी के हत्‍यारे ने कोर्ट रूम में ये क्‍या कह दिया

Zoom

East of Kailash IRS Daughter Murder Case: राजधानी दिल्ली में ईस्‍ट ऑफ कैलाश इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी के मामले में हत्‍यारोपी राहुल को साकेत कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस ने अदालत से कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है. साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने और आगे की जांच के लिए अलवर ले जाना भी आवश्यक है.

सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद लोगों ने आरोपी के शरीर पर चोट के निशान देखे. इस बारे में खुद आरोपी ने कोर्ट को जानकारी दी. वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी के पास से नकदी और कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जो इस मामले से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं. वहीं, अदालत में पेशी के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

उसने अदालत में अपने कबूलनामें में कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, मैंने यह अपराध किया है. मैं घर में लूट के इरादे से घुसा था, मेरा मकसद सिर्फ पैसे लेना था. आरोपी के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article