5.9 C
Munich

‘खाना खाने तक होश नहीं रहता था’, यूपी बोर्ड की टॉपर अंशिका की मम्मी ने खोले राज

Must read


UP Board Result Toppers Live News/ UP Board Result Toppers Story/ UP Board Result 2026 Toppers List: रिजल्ट को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Results 2026) जारी हो गया है. छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि इस साल यूपी का स्टेट टॉपर कौन बनेगा. नए नतीजों आ गए हैं. रिजल्ट के इंतजार से रिजल्ट जारी होने के बाद तक पढ़ते रहिए न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग को…

UP Board Ayodhya Topper : आराध्या को नौवीं रैंक, अंबिका टॉप 10

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परिणाम में अयोध्या की दो छात्राओं ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाया है. आराध्या जायसवाल ने 578 अंक लेकर नौवीं रैंक और अंबिका कसौधन ने 577 अंक पाकर दसवीं रैंक हासिल की. दोनों की सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी है. अंबिका एमएस नाज इंटर कॉलेज, सुचितागंज सोहावल में पढ़ती हैं. कैनोसा इंटर कॉलेज की प्राची पांडे ने भी 96. 17 प्रतिशत अंक लाकर 10वां स्थान प्राप्त किया है.

महोबा में कौन रहा टॉपर?

महोबा में हाईस्कूल में जिले की टॉपर बनी वैष्णवी. 96 फीसदी अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया. काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला की छात्रा हैं वैष्णवी. संत जोसफ इंटर मीडिएट विद्यालय के मोहम्मद फैजान खान बने द्वितीय टॉपर. उनके 94.67 फीसदी अंक आए. वहीं, तृतीय स्थान पाने वाली प्रियांशी सविता को मिले 94.17 अंक. इसके अलावा, इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर अनन्या गुप्ता श्री काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला की छात्रा बनी. उन्हें 90.40 फीसदी अंक मिले. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा कसीटू सोनी द्वितीय टॉपर 90.20 फीसदी अंक के साथ रहीं. सिद्ध गोपाल रिछारिया इंटर कॉलेज जैतपुर की छात्रा प्रिंसी ने हासिल किए 88.60 अंक.

सीएम ने दी बधाई

सीएम योगी ने सारी टॉपर्स को बधाई दी.

Bijnor Topper: बिजनौर का कैसा रिजल्ट रहा

बिजनौर में 12वीं में अक्षित चौहान ने 459 अंक हासिल किए और जिले का टॉपर बन गया. 500 में से 459 नंबर आए हैं. यानी की 91.80% अंक हासिल किए हैं. 10वीं में सृष्टि चौहान ने जिला किया टॉप. उनके 600 में से 575 नंबर आए हैं… यानी की 95.83 % अंक हासिल किए हैं.

लखनऊ के छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन

अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह लखनऊ की टॉपर रहीं. लखनऊ में 49,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम. अद्रिजा चौरसिया ने 96.17% स्कोर किया. वहीं आरोही सिंह ने 96.17% स्कोर किया.

Pooja Pal Success Story: क्या बोलीं पूजा पाल, सुन लें आप भी

12th Topper success Story: बाराबंकी की पूजा पाल जो 97 फीसदी नंबर से 12वीं में टॉप पर रहीं हैं… उनसे न्यूज18 ने बात की. उन्होंने कहा कि ये दिन फिर नहीं आना इसलिए अभी मेहनत कर लेनी चाहिए.

UP Board Result 2026: कॉपियां हुईं रिकॉर्ड स्पीड से चेक

10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच कराई गई थीं. इसके तुरंत बाद, 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया गया. इतनी जल्दी चेकिंग पूरी करना कोई आसान काम नहीं था. इसके लिए बोर्ड ने करीब 1.53 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, जिनमें से 83,800 से ज्यादा तो सिर्फ एग्जामिनर थे. इस जबरदस्त स्पीड का ही नतीजा है कि पिछले साल (25 अप्रैल) के मुकाबले इस बार रिजल्ट और भी पहले आ रहा है.

UP Board 10th Result 2026: हाई स्कूल में कौन रहा टॉपर?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026: हाई स्कूल में 97.83 कशिश वर्मा व अंशिका वर्मा समान अंक, द्वितीय स्थान 97.50 अदिति, तृतीय स्थान 97.33 अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा समान अंक.

 

UP Board 12th Result 2026: 12th की यह हैं टॉपर

UP Board Marksheet 2026: इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत अंक के साथ रही. वो सीतापुर में रहती हैं. वहीं द्वितीय स्थान पर बरेली की 97.20 नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा रहीं. इसके अलावा, तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल रहीं. उन्हें 97 फीसदी अंक मिले.

How to Check UP Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा.
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें.
  • वहीं एक कैप्चा कोड भी नजर आएगा। इसी भी संबंधित बॉक्स में भरकर सबमिट दें.
  • आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा। आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं.

UP Board 10th Result 2026: क्या बोलीं टॉपर की मां?

अंशिका की मम्मी बोलीं- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. बेटी ने दिन-रात मेहनत की है. खाना तक भूल जाती थी. हम जबरदस्ती खिलाते थे. यहां तक कि घर का काम भी करती है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: महज 20 दिन में ही आ गया रिजल्ट

UP Board Marksheet 2026: यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड 20 दिनों में घोषित रिजल्ट किया. नकल विहीन, निष्पक्ष , पारदर्शी और शुचिता पूर्ण परीक्षा आयोजित हुई थी. हाईस्कूल में 90.42 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास. वहीं, इंटरमीडिएट में 80.38 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए पास. हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76 रहा. इसके अलावा, इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा.

UPMSP UP Board Result 2026: परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित. यूपी बोर्ड मुख्यालय में ठीक शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया. पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था. इस वर्ष 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

UPMSP UP BOARD RESULT 2026 LIVE: 10वीं का कैसा रहा रिजल्ट?

10वीं में कशिश वर्मा ने टॉप किया है. बता दें 10वीं में पूरे प्रदेश में 90.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

12वीं में कितने छात्र पास हुए?

12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने बाजी मारी है. बता दें, 12वीं में 80.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है. आपको बता दें टॉपर का नाम कशिश वर्मा बताया जा रहा है. यह सीतापुर के रहने वाले हैं.

2024 में कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2024 में यूपी बोर्ड हाइस्कूल का रिजल्ट 89.55 प्रतिशत रहा तो वहीं, 82.60 प्रतिशत इंटर का रिजल्ट रहा. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में टॉप की थी. वहीं, 12वीं की टॉपर लिस्ट में शुभम वर्मा का नाम शामिल है. शुभम ने 500 में से 489 नंबर हासिल किए थे.

 

2023 में 10वीं में यह लड़की मार गई थी बाजी

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रियांशी सोनी ने 600 में 590 अंक हासिल कर 98.33 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप किया था (Priyanshi Soni). वह सीतापुर के महमूदाबाद में स्थित सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. News18 से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें मेहनत का फल मिला है. उन्हें बेहतरीन रिजल्ट की पूरी उम्मीद थी.

2023 में 12वीं में बाजी मारी थी शुभ छापरा ने

UP Board Result 2023 Toppers List: यूपी बोर्ड के 2023 के12वीं के नतीजों में 75.52 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की थी. 69.34% फीसदी छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी तो वहीं 83.00 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा था. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शुभ छापरा ने टॉप किया. उन्हें 97.80 प्रतिशत नंबर मिले हैं.

2022 में 12वीं की टॉपर कौन?

साल 2022 में 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया उन्हें 95.40 फीसदी अंक मिले थे. जारी आकड़ों के अनुसार 2022 परीक्षाओं में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए थे. परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी थी, जहां 91.69 फीसदी छात्राएं और 85.25 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए थे.

 



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article