Last Updated:
Tecoma Plant Care Tips: अगर आपके टिकोमा पौधा में फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसकी मुख्य वजह सही देखभाल की कमी हो सकती है. पर्याप्त धूप और समय-समय पर प्रूनिंग (कटाई) बेहद जरूरी होती है. साथ ही फॉस्फोरस युक्त खाद देने से फूल आने की प्रक्रिया तेज होती है. पानी का संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ज्यादा या कम पानी पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है. इन आसान उपायों को अपनाकर कुछ ही दिनों में आपका गार्डन फिर से रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगा.
घर के गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के लिए लोग अक्सर टिकोमा का पौधा लगाते हैं. यह पौधा अपनी तेज ग्रोथ और खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है. लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण इसमें फूल आना बंद हो जाते हैं, जिससे गार्डन की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है. अगर आपके टिकोमा में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है.कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे फिर से फूलों से लदा हुआ बना सकते हैं.

टिकोमा एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी या गलत जगह लगाने से इसकी ग्रोथ और फूल आने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है. खासतौर पर पोटैशियम की कमी और सही धूप न मिलना इसके मुख्य कारण माने जाते हैं.पोटैशियम की कमी पूरी करना है जरूरीगार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, टिकोमा में फूल नहीं आने का सबसे बड़ा कारण पोटैशियम की कमी होती है.पोटैशियम पौधों में फूलों की संख्या और उनकी गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में घरेलू उपाय अपनाकर इस कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है.

इसके लिए केले के छिलकों का उपयोग बेहद फायदेमंद माना जाता है. केले के छिलकों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें और हर 15 दिन में 2 से 3 चम्मच मिट्टी में डालें.इसके अलावा, केले और प्याज के छिलकों को पानी में 3 से 4 दिन तक भिगोकर लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. इस मिश्रण को छानकर उसमें पानी मिलाकर पौधों में डालने से पौधों को तेजी से पोषण मिलता है और जल्द ही फूल आने लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

घर के गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के लिए लोग अक्सर टिकोमा का पौधा लगाते हैं. यह पौधा अपनी तेज ग्रोथ और खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है. लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण इसमें फूल आना बंद हो जाते हैं, जिससे गार्डन की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है. अगर आपके टिकोमा में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है.कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे फिर से फूलों से लदा हुआ बना सकते हैं.

टिकोमा एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी या गलत जगह लगाने से इसकी ग्रोथ और फूल आने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है. खासतौर पर पोटैशियम की कमी और सही धूप न मिलना इसके मुख्य कारण माने जाते हैं.पोटैशियम की कमी पूरी करना है जरूरीगार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, टिकोमा में फूल नहीं आने का सबसे बड़ा कारण पोटैशियम की कमी होती है.पोटैशियम पौधों में फूलों की संख्या और उनकी गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में घरेलू उपाय अपनाकर इस कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है.

इसके लिए केले के छिलकों का उपयोग बेहद फायदेमंद माना जाता है. केले के छिलकों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें और हर 15 दिन में 2 से 3 चम्मच मिट्टी में डालें.इसके अलावा, केले और प्याज के छिलकों को पानी में 3 से 4 दिन तक भिगोकर लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. इस मिश्रण को छानकर उसमें पानी मिलाकर पौधों में डालने से पौधों को तेजी से पोषण मिलता है और जल्द ही फूल आने लगते हैं