5.9 C
Munich

संजू सैमसन का शतक, सीएसके ने दर्ज की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार

Must read


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन का शतक, सीएसके ने दर्ज की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Last Updated:

MI vs CSK IPL 2026: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. आईपीएल के 33वें मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. सीएसके की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं हार है. सीएसके की जीत में संजू सैमसन का नाबाद शतक के बाद गेंदबाजी में अकील हुसैन और नूर अहमद ने अहम भूमिका निभाई. सीएसके ने इस जीत से पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई और पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

Zoom

सीएसके ने सात में से तीसरा मुकाबला जीता.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. सीएसके ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 33वें मैच में 103 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की.  सीएसके की यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है वहीं मुंबई की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है. मुंबई की सात मैचों में यह पांचवीं हार है.  सीएसके की जीत में संज सैमसन के नाबाद शतक का अहम रोल रहा जबकि गेंदबाजी में स्पिनर अकील हुसैन और नूर अहमद ने अपनी फिरकी में मुंबई के छह बल्लेबाजों को फंसाया. सीएसके की ओर से रखे गए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई.  मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 37 वहीं सूर्यकुमारा यादव ने 36 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस की  पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. क्विंटन डी कॉक (7), दानिश मालेवार (0), और नमन धीर (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने संघर्ष दिखाते हुए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी के सामने वे भी टिक नहीं पाए. हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 4 विकेट चटकाए. कप्तान हार्दिक पांड्या (12) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) भी नूर अहमद का शिकार बने. जिससे टीम संकट में आ गई. मुंबई ने 100 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे. ओवर्टन ने मुंबई को आठवां वहीं अंशुल कम्बोज ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर नौवां झटका दिया.  शार्दुल छह रन बनाकर आउट हुए.

सीएसके ने सात में से तीसरा मुकाबला जीता.

सीएसके ने संजू सैमसन (नाबाद 101) के सीजन के दूसरे शतक की मदद से 6 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया. सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे. खराब शॉट चयन और एकाग्रता की कमी के कारण सैमसन के साथी खिलाड़ी दूसरे छोर पर आउट होते रहे, लेकिन इस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने संयम से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में एक और यादगार पारी खेली. सीएसके की टीम एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन टीम बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई. सैमसन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका.

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह (31/1) ने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन सैमसन ने एक चौका जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या (38 रन देकर कोई विकेट पर) की गेंद को अपने पैड्स से फ्लिक करते हुए एक छक्का भी लगाया. सीएसके की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (22) और सैमसन ने पावरप्ले के दौरान हार्दिक के पहले दो ओवरों में 19-19 रन बटोरे। दो विकेट गिरने के बावजूद मेहमान टीम 73 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. लग रहा था कि गायकवाड़ फॉर्म में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हार्दिक की गेंद पर ऑन-साइड में एक जोरदार शॉट लगाकर शुरुआत की और फिर एक छक्का जड़ा जिससे दूसरे ओवर में कुल 19 रन बने.

संजू सैमसन ने शतक जड़कर बना डाले पांच बड़े रिकॉर्ड.

तीसरे ओवर में गायकवाड़ ने ए एम गजनफर (25 रन देकर दो विकेट) के खिलाफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया. सीएसके टीम में मौजूद मुंबई के खिलाड़ियों सरफराज खान (14) और शिवम दुबे (05) के लिए यह ‘घर वापसी’ बिल्कुल भी सुखद नहीं रही. सरफराज के ऑन-साइड में दो चौके लगाने के बावजूद मिचेल सैंटनर ने अगली गेंद विकेटों की लाइन में ही फेंकी. सरफराज ने अपना ‘ट्रेडमार्क’ स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके विकेटों से जा टकराई. नौवें ओवर में गजनफर की गेंद चौथे नंबर पर उतरे भारत के ऑलराउंडर दुबे के बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराकर सीधे विकेटों में जा लगी.

डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंद में 21 रन बनाने के लिए कुछ शॉट लगाए लेकिन अश्विनी कुमार (37 रन देकर दो विकेट) की एक बेहतरीन शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए. पर सैमसन ने सतर्कता और आक्रामकता का सही तालमेल बिठाते हुए रन जुटाना जारी रखा. आखिरी ओवर में उन्होंने कृष भगत की गेंद पर कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ा और आखिरी गेंद को पुल करके शतक पूरा किया. सीएसके के खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां के निधन के कारण अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर मैदान पर उतरे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article