10.9 C
Munich

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीन ली जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर केकेआर को हराया

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी

Last Updated:

KKR vs LSG Match Report: मुकुल चौधरी की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. ईडन में खेले गए इस मैच में मुकुल ने वन मैन आर्मी बनकर कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली. कोलकाता की चार मैचों में यह तीसरी हार है. वही एलएसजी की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है.

Zoom

मुकुल चौधरी ने एलएसजी को दिलाई रोमांचक जीत.

नई दिल्ली. ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के मुंह से जीत छीन ली. इस असंभव लग रही जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव की स्थिति में महज 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की जादुई पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया।.आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और वैभव अरोड़ा की गेंदबाजी के सामने मुकुल ने गजब का साहस दिखाया. ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर मैच में जान फूंक दी, और फिर पांचवीं गेंद पर जब टीम को 7 रनों की जरूरत थी, तब उन्होंने एक और गगनचुंबी छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और स्कोर बराबर कर दिया.

अंतिम गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था, तब वैभव अरोड़ा ने एक सटीक गेंद डाली जिसे मुकुल ने पुल किया. फील्डर अंगकृश रघुवंशी के पास रन आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वे सीधे हिट करने में चूक गए और मुकुल ने बाई के रूप में दौड़कर लखनऊ को रोमांचक  जीत दिला दी. जीत के बाद जहां मुकुल हाथ जोड़कर ईश्वर का शुक्रिया अदा करते नजर आए, वहीं पूरी लखनऊ की टीम मैदान पर दौड़ पड़ी. आवेश खान और दिग्विजय राठी ने अपने नए ‘सुपरस्टार’ मुकुल चौधरी को गले लगा लिया. लगातार दूसरी रात आईपीएल ने एक सांसे रोक देने वाला थ्रिलर मुकाबला पेश किया, जिसमें मुकुल चौधरी की पारी ने केकेआर के प्रशंसकों को खामोश कर दिया.  केकेआर की ओर से रखे गए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी ने अंतिम गेंद पर 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

मुकुल चौधरी ने एलएसजी को दिलाई रोमांचक जीत.

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीच के ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट पर 181 रन पर रोक दिया. मौजूदा सत्र में पहली जीत की तलाश कर रही केकेआर की टीम शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 98 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और शानदार लय में चल रहे अंगकृष रघुवंशी ने 52 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की. फिन एलेन (नौ) के सस्ते में आउट होने के बाद भी टीम 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों ने स्पिन और सधी हुई तेज गेंदबाजी के मिश्रण से 11वें से 14वें ओवर के बीच पारी का रुख बदल दिया.

रहाणे (24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन) को स्पिनर दिग्वेश राठी ने आउट किया. मोहम्मद शमी ने उनका शानदार कैच लपका. अगले ही ओवर में रघुवंशी (33 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन) को बाएं हाथ के स्पिनर मणिमारण सिद्धार्थ ने लॉन्ग-ऑन पर कैच कराया. इसके बाद आवेश खान ने दूसरे स्पैल में शानदार वापसी करते हुए रिंकू सिंह (चार) को आउट किया, जिससे केकेआर के बल्लेबाज 30 गेंदों तक बाउंड्री नहीं लगा सके और 15 ओवर में स्कोर चार विकेट पर सिर्फ 115 रन तक ही पहुंच सका.

रोवमैन पॉवेल (24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन) और कैमरून ग्रीन (24 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. एलएसजी के गेंदबाजों में शमी सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने चार ओवर में नौ डॉट गेंदें डालीं और 27 रन खर्च किए। राठी (25/1) और सिद्धार्थ (34/1) ने भी कसी हुई गेंदबाजी की. इससे पहले रहाणे ने आक्रामक शुरुआत की, जबकि रघुवंशी ने शानदार लय और संयम के साथ उनका अच्छा साथ निभाया. धीमी शुरुआत के बावजूद टीम पावरप्ले में एक विकेट पर 56 रन बनाने में सफल रही. शमी ने नई गेंद से केकेआर के बल्लेबाजों को परेशान किया, जिससे एलएसजी ने शुरुआती पांच ओवर में 18 डॉट गेंदें फेंकीं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article