6.9 C
Munich

कमिन्स की वापसी, संगकारा की चेतावनी… RR vs SRH में किसकी रणनीति करेगी कमाल

Must read


Last Updated:

Rajasthan Royals VS Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 में एसएमएस स्टेडियम जयपुर में कल यानी शनिवार को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ रेस का अहम मैच होगा. मैच से पहले दोनों टीमों के हेड कोच मीडिया के सामने आए. डेनियल विटोरी ने बातचीत के दौरान राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं और उन पर नजर रखनी होगी. वहीं जानकारी मिली है कि पैट कमिन्स फिट हैं और वे मैच खेलेंगे. दोनों टीमों पर जीत का भयंकर दबाव है.

Zoom

rajasthan royals vs sunrisers hyderabad match

IPL 2026. आईपीएल का माहौल एक बार फिर राजधानी में जमने वाला है. शनिवार को एसएमएस स्टेडियम में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. शहर के क्रिकेट फैंस इस मैच को लेकर पहले से ही एक्साइटेड दिख रहे हैं. टिकट से लेकर टीम कॉम्बिनेशन तक, हर चीज पर चर्चा चल रही है. मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ में एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है.

शुक्रवार को दोनों टीमों ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया. नेट्स पर बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे शॉट लगाए तो गेंदबाजों ने भी अपनी लाइन-लेंथ पर काम किया. मैदान का माहौल पूरी तरह मैच जैसा ही लग रहा था. कोचिंग स्टाफ भी खिलाड़ियों के साथ लगातार बातचीत करता दिखा, कहीं रणनीति बन रही थी तो कहीं आखिरी पल की तैयारी.

कोच ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताई ये बात
मैच से पहले दोनों टीमों के हेड कोच मीडिया के सामने आए. डेनियल विटोरी ने बातचीत के दौरान राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं और उन पर नजर रखनी होगी. वहीं दूसरी तरफ कुमार संगकारा ने हैदराबाद के ईशान किशन को बेहतरीन खिलाड़ी बताया और कहा कि वह मैच का रुख बदल सकते हैं.

इस बातचीत में एक और बड़ी बात सामने आई. विटोरी ने साफ किया कि पैट कमिन्स पूरी तरह फिट हैं और शनिवार को मैदान में उतरेंगे. इतना ही नहीं, वह टीम की कप्तानी भी करेंगे. इससे हैदराबाद टीम को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है.

प्लेऑफ की रेस में अहम मुकाबला, दोनों टीमों पर दबाव
इस मैच को लेकर सबसे बड़ी बात ये है कि अब हर जीत की कीमत बढ़ गई है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है. राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी किसी तरह जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.

जयपुर के फैंस के लिए ये मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं है. स्टेडियम में भीड़, शोर और हर चौके-छक्के पर तालियां, ये सब देखने को मिलने वाला है. अब देखना ये होगा कि शनिवार को किस टीम की रणनीति काम आती है और कौन सी टीम जीत के साथ आगे बढ़ती है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article