हरियाणा के फरीदाबाद में मां का कत्ल, जमीन के मुआवजे और घर के लिए बड़े बेटे और बहू ने बुजुर्ग महिला को मार डाला

Date:


Last Updated:

फरीदाबाद के सेक्टर-67 में जमीन के मुआवजे की रकम हड़पने के लिए 65 साल की महिला की उसके बेटे और बहू ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद सदर बल्लभगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया और पी

ख़बरें फटाफट

Zoom

फरीदाबाद के सेक्टर-67 में जमीन के मुआवजे की रकम हड़पने के लिए 65 साल की महिला की हत्या.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-67 में जमीन के मुआवजे की रकम हड़पने के लिए 65 साल की महिला की उसके बेटे और बहू ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद सदर बल्लभगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया और पीड़िता की बहू पूनम को गिरफ्तार कर लिया गया. पूनम ने मुआवजे की रकम के लिए अपनी सास के साथ मारपीट और गला घोंटने की बात कबूल की.

पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को दोपहर एक से तीन बजे के बीच फरीदाबाद के सेक्टर-67 के मछगर गांव में इस घटना में मृतक महिला के बेटे ललित ने भी अपनी पत्नी की मदद की. पुलिस फरार बेटे को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. मृतक महिला ओमवती के दो बेटे थे और दोनों शादीशुदा हैं. वह कुछ समय से अपने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के साथ उसी घर में रह रही थी. उसका छोटा बेटा अमित और उसकी पत्नी ममता बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया.

अपराध शाखा के प्रभारी रमेश खत्री ने बताया कि पूनम को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी सास जमीन का मुआवजा और सेक्टर 67 का घर अपनी छोटी बहू ममता और बेटे अमित को देना चाहती थी. 16 मार्च को पूनम और ओमवती के बीच इस मामले को लेकर बहस हुई, फिर ललित और पूनम ने गुस्से में ओमवती पर हमला किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने कहा कि ललित को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोप है कि मां अपनी जमीन के मुआवजे की रकम और सेक्टर-67 का मकान छोटे बेटे और बहू देना चाहती थी. सोमवार को आरोपी बहू को कोर्ट ने  दो दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related