Last Updated:
Ashish Nehra IPL 2026 Video Viral: शुभमन गिल के जिस ओवर थ्रो से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार रन तोहफे में दिए, उसके बाद तो हेड कोच आशीष नेहरा काफी गुस्से में नजर आए. डगआउट से ही उनका डगआउट रिएक्शन वायरल हो गया. हालांकि दिल्ली फिर भी मैच जीत नहीं पाई. आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी.
आशीष नेहरा गुस्से में नजर आए
नई दिल्ली: अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर आशीष नेहरा वैसे तो हमेशा मजाक और लाइट मूड में रहते हैं, लेकिन आईपीएल शुरू होते ही उनका नया अंदाज देखने को मिलता है. गुजरात टाइटंस के हेड कोच की जिम्मेदारी निभाने वाले आशीष डगआउट में खड़े होकर लगातार प्लेयर्स को निर्देश देते रहते हैं. बीती रात मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही चल रहा था, लेकिन मैच के दौरान एक पल ऐसा आया, जब नेहरा जी का गुस्सा फूट पड़ा और उनके मुंह से गाली निकल गई.
अहम मौके पर हुई बड़ी गलती
दरअसल, आठ अप्रैल की रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 14वां मुकाबला खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को सिर्फ एक रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. मैच इतना करीबी था कि डगआउट में बैठे कोच भी खुद को रोक नहीं पाए.
Gill’s Overthrow 🤣


