Last Updated:
Pakistani player in IPL 2008: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. शुरुआत में इस लीग में सिर्फ 8 टीमें थी. आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तानी प्लेयर भी खेले थे, लेकिन 26/11 की घटना के बाद वहां के खिलाड़ियों को लीग में बैन कर दिया गया. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के पहले सीजन में कुल कितने पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे.
आईपीएल 2008 में शाहरुख खान के साथ शोएब अख्तर
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का इस बार 19वां सीजन खेला जा रहा है. साल 2008 में 8 टीमों शुरू हुआ ये लीग आज पूरी तरह ग्लोबल हो चुका है. दुनिया का हर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलने लिए ललायित रहता है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में पिछले 18 साल से बैन है और आगे उम्मीद भी नहीं है कि यहां के खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल पाएगा. हालांकि, ऐसा नहीं है कि पाकिस्तानी प्लेयर इस लीग में नहीं खेले हैं.
बता दें कि आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी तो इसमें दर्जन भर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था. आईपीएल के पहले सीजन में पांच ऐसी टीमें थी जिसने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर दांव लगाया था. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2008 में किस टीम में कितने पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे.
आईपीएल के पहले सीजन में कितने पाकिस्तानी थे?
इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में सभी टीमों को मिलाकर कुल 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में था. केकेआर के अलावा डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे. लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेले थे.
बैन होने के बावजूद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसा रहा है जो आईपीएल में दो टीमों के लिए खेले हैं. इस खिलाड़ी का नाम है अजहर महमूद. अजहर साल 2012 और 2013 में पंजाब किंग्स में शामिल थे. इसके साल 2015 आईपीएल में अजहर को केकेआर की टीम ने खरीदा था. दरअसल, अजहर महमदू ब्रिटिश पासपोर्ट के कारण आईपीएल में खेल पाए थे. अजहर पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर ब्रिटेन में बस गए हैं.
किस टीम में कौन से पाकिस्तानी प्लेयर थे
केकेआर- शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल और सलमान बट.
राजस्थान रॉयल्स- यूनिस खान, कामरान अकमल और सोहेल तनवीर.
दिल्ली डेयरडेविल्स-शोएब मलिक और मोहम्मद आसिफ.
डेक्कन चार्जर्स- शाहिद अफरीदी
आरसीबी- मिस्बाह उल हक
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


