19.3 C
Munich

लग्जरी बाइक, महंगी गाड़ी और आलीशान घर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक एस श्रीसंत

Must read


होमखेलक्रिकेट

लग्जरी बाइक, महंगी गाड़ी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक एस श्रीसंत

Last Updated:

श्रीसंत ने रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी, हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों जैसे कैबरे और केम्पे गौड़ा 2 में काम कर के भी अच्छी कमाई की है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से भी उन्हें सैलरी मिली थी. श्रीसंत की कुल संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

Zoom

लग्जरी बाइक, महंगी गाड़ी और आलीशान घर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक एस श्रीसंत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग हरभजन सिंह के साथ उनके हुए थप्पड़ कांड फिर से चर्चा में है. साल 2008 में मैच के दौरान गुस्से में भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. इसके बाद काफी बवाल हुआ और हरभजन सिंह पर प्रतिबंध भी लगाया गया. अब यह मामला फिर से चर्चा में है क्योंकि श्रीसंत ने इसे उठाया है. दरअसर हरभजन ने थप्पड़ वाले मामले से जुड़ा हुआ एक विज्ञापन बनाया है जिसे लेकर श्रीसंत नाराज हैं. उनका कहना है कि विज्ञापन के लिए करोड़ों लेकर उस दुखत घटना का भज्जी ने फायदा उठाया है.

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत पर लगा बैन लगाया गया था. इसके खत्म होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की लेकिन आईपीएल में नहीं लौट पाए. उन्होंने ऑक्शन में नाम भी दिया था लेकिन किसी टीम ने उनको खरीदने में रूचि नहीं दिखाई. श्रीसंत पिछले कुछ सालों में टीवी और बड़े पर्दे पर लोगों  के सामने एक नए अवतार में सामने आए. उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. चलिए जानते हैं क्रिकेट के इस बैड ब्वॉय के नेट वर्थ और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानिए.

एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक

श्रीसंत की कुल संपत्ति कितनी है?

dreshare.com के मुताबिक, श्रीसंत की कुल संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये (यानी 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है. इसमें बीसीसीआई से बैन से पहले मिली कमाई भी शामिल है. इसके अलावा श्रीसंत ने रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी, हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों जैसे कैबरे और केम्पे गौड़ा 2 में काम कर के भी अच्छी कमाई की है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से भी उन्हें सैलरी मिली थी.

2016 के चुनाव से पहले जिसमें श्रीसंत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनकी संपत्ति 7.37 करोड़ रुपये थी, जो उन्होंने खुद अपने हलफनामे में घोषित की थी. उनके पास 1.18 करोड़ रुपये की जैगुआर XJL कार और 30,000 रुपये की मोटर बाइक है, जो उन्हें एक क्रिकेट मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने पर इनाम में मिली थी. श्रीसंत के पास 55 सोवरेन सोना और क्रिकेट वर्ल्ड कप के डायमंड जड़े मेडल भी हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 3 लाख और 5 लाख रुपये है, इसके अलावा भी उनके पास कई चल संपत्तियां हैं.

श्रीसंत की पत्नी के पास 375 सोवरेन सोना है, जिसकी कीमत 82 लाख रुपये से ज्यादा है, यह जानकारी भी श्रीसंत के हलफनामे में दी गई थी. श्रीसंत का घर 5.5 करोड़ रुपये का है, जो 5.26 एकड़ जमीन में बना है और इसका निर्मित क्षेत्र 9,000 वर्गफुट से ज्यादा है.

श्रीसंत की पत्नी कौन हैं?

श्रीसंत की पत्नी का नाम भुवनेश्वरी कुमारी है. वह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं और हिरेंद्र सिंह शेखावत व मुक्ता सिंह की बेटी हैं. दिसंबर 2013 में दोनों ने केरल में शादी की थी.

श्रीसंत का घर कहां है?

श्रीसंत का घर कोच्चि के एडापल्ली में है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहते हैं.

डिस्क्लेमर: श्रीसंत की कुल संपत्ति और घर से जुड़ी जानकारी विभिन्न वेबसाइट्स और मीडिया रिपोर्ट्स से ली गई है. वेबसाइट इन आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देती.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article