19.3 C
Munich

बनारस और अयोध्‍या से कम किराए में सफर 28 को शुरू, ‘खास ट्रेन’ का देखें पूरा शेड्यूल

Must read


Last Updated:

amrit bharat express-अयोध्‍या और वाराणसी से कम किराए में वंदे भारत जैसी ट्रेन से सफर करने मौका मिलने वाला है. भारतीय रेलवे ने दोनों शहरों से लंबी दूरी के सफर को आसान और किफायती बनाने के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने जा रहा है.

Zoom

भारतीय रेलवे ने पहले दिन का जारी किया शेड्यूल.

नई दिल्‍ली. अयोध्‍या और वाराणसी से कम किराए में वंदे भारत जैसी ट्रेन से सफर करने मौका मिलने वाला है. भारतीय रेलवे ने दोनों शहरों से लंबी दूरी के सफर को आसान और किफायती बनाने के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. इन ट्रेनों का उद्घाटन 28 अप्रैल को किया जाएगा, जिससे उत्तर भारत से महाराष्ट्र तक सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

पहली बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02531 है, जो 28 अप्रैल को शाम 16.45 बजे बनारस से रवाना होगी. रास्ते में यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड और दौंड कॉर्ड जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन देर रात करीब 00.55 बजे हडपसर पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 2 एसएलआर और 1 पेंट्री कार शामिल होगी.

दूसरी ट्रेन अयोध्या धाम से चलेगी, ये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 02212 शाम 16.45 बजे अयोध्या धाम से रवाना होगी और सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नाशिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए रात 21.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

रेलवे अधिकारियों अनुसार इन अमृत भारत ट्रेनों का उद्देश्य लंबी दूरी के यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है. खास बात यह है कि इन ट्रेनों में आधुनिक कोच, बेहतर सीटिंग और लंबी दूरी के लिए सुविधाजनक व्यवस्था दी गई है. विशेष ट्रेनों के जरिए यात्रियों को इस नई सेवा का अनुभव मिलेगा, जिससे बनारस और अयोध्या से मुंबई-पुणे रूट पर यात्रा और भी आसान हो जाएगी.

मौजूदा समय 31 के करीब अमृत भारत ट्रेनों का ऑरेशन हो रहा है. इसमें देश के प्रमुख शहर कवर हो रहे हैं. इस ट्रेन में कई सुविधाएं वंदे भारत जैसी हैं, लेकिन किराया वंदे भारत से काफी कम है. इसि‍लए आम लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article