14.6 C
Munich

6 गेंद पर 6 बाउंड्री… शतक से चूककर भी बड़ा रिकॉर्ड बना गए नीतीश राणा, सहवाग के क्लब में मारी एंट्री

Must read


होमखेलक्रिकेट

शतक से चूककर भी बड़ा रिकॉर्ड बना गए नीतीश राणा, सहवाग के क्लब में मारी एंट्री

Last Updated:

Nitish Rana 6 boundaries in over: नीतीश राणा ने जेवियर बार्टलेट को टारगेट करते हुए उनके ओवर की 6 गेंदों पर बाउंड्री ठोक दीं. पारी के 12वें ओवर में नीतीश ने चौके-छक्के लगाते हुए कुल 28 रन बटोरे. इसके साथ ही वह टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हो गए.

Zoom

शतक से चूककर भी रिकॉर्ड बना गए नीतीश.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रन के लक्ष्य का सफल पीछा करके श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. पंजाब की टीम आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली टीम बन गई है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रनों का अंबार लगा. पहले दिल्ली के बल्लेबाजों ने रन बरसाए और फिर पंजाब के बल्लेबाज गेंदबाजों पर टूट कर पड़े. पहली पारी के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 91 रनों की पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

नीतीश राणा ने पीबीकेएस के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए 28 रन बटोरे. दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 12वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने जेवियर बार्टलेट को दी. नीतीश ने इस ओवर की शुरुआत जोरदार छक्के के साथ की. इसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके लगाते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 29 गेंदों में पूरा किया.

शतक से चूककर भी रिकॉर्ड बना गए नीतीश.

सहवाग के क्लब में एंट्री
ओवर की तीसरी और चौथी गेंद को भी नीतीश ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया. वहीं, ओवर का अंत नीतीश ने छक्के के साथ किया. इस तरह से बार्टलेट के इस ओवर में नीतीश ने सभी 6 गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए ओवर में 28 रन बनाए. नीतीश डीसी की तरफ से आईपीएल में एक ओवर में 28 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले यह कारनामा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जैक फ्रेजर मैकगर्क कर चुके हैं. दिल्ली के लिए खेलते हुए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. उन्होंने 2008 में एंड्र्यू सायमंड्स के ओवर में 30 रन बनाए थे. वहीं, 2024 में मैकगर्क और ऋषभ पंत भी इस कारनामे को दोहरा चुके हैं. मैकगर्क ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में और पंत ने मोहित शर्मा के ओवर में 30-30 रन ठोके थे.

नीतीश राणा और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. नीतीश-राहुल ने वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा. सहवाग और वॉर्नर ने साल 2011 में 146 रनों की साझेदारी निभाई थी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article