8.9 C
Munich

Mesh Rashifal 26 April | Today Mesh Rashifal | Mesh Daily Horoscope | मेष राशिफल आज का |

Must read


Last Updated:

Mesh Rashifal 26 April 2026: मेष राशि वालों के लिए 26 अप्रैल 2026 का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. सूर्य और मंगल का प्रभाव निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है. स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या और थकान परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें. प्रेम और रिश्तों में तनाव संभव है, धैर्य रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश सोच-समझकर करें. शनि पूजा और मंत्र जाप से दिन बेहतर बन सकता है.

Mesh Rashifal 26 April 2026: मेष राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहेगा. सूर्य का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा. सेहत सामान्य रहेगा. पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्यार और रिश्तों में तनाव बढ़ेगा. आज बसंत ऋतु माष वैसाख है. तिथि दशमी है. नक्षत्र मघा है. पक्ष शुक्ल है. योग वृद्धि है. आज सूर्योदय 5.45 पर और सूर्यास्त 6.53 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11.52 से लेकर 12.45 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 5.14 से 6.14 रहेगा. कोई भी नया काम नहीं करें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. यह आपको ऊर्जा और आत्म बल देंगे. जिससे काम में मन लगा रहेगा. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें. चंद्रमा राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे, अचानक से बदलाव और गहराई से सोचने की क्षमता बढ़ेगी. सूर्य लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे.

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल: पेट से जुड़ी रहेगी समस्या
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि सेहत में उतार-चढ़ाव होगा. पेट से जुड़ी और थकान जैसी समस्या हो सकती है. बाहर का खाना खाने से परहेज करें दिनचर्या अच्छी रखें सुबह उठकर योग और व्यायाम करें. पानी खूब पिए, इससे ऊर्जा बनी रहेगी और काम में मन लगा रहेगा. प्यार और रिश्तो में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमियों से बचे. धैर्य और समझदारी के साथ स्थिति को संभाले. कोई भी ऐसी वाणी न बोले जिससे की स्थिति खराब हो. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. हालांकि, किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. शांत रहकर संभाले.

मेष राशि का आर्थिक राशिफल:निवेश के लिए दिन है अनुकूल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं.  निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है.  पैसा सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करें, वरना पैसा डूब सकता है. पैसे के मामले में विशेष सावधानी रखें. कार्य क्षेत्र में चुनौतियां आ सकती है. मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा. विरोधियों से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है.

शनिदेव को अर्पित करें तेल
आज मेष राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 8 और भाग्यांक 4 रहेगा. शुभ रंग काला और शुभ दिशा दक्षिण है. दिन को बेहतर बनाने के लिए भगवान शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करें. उन्हें सरसों का तेल अर्पित करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें. गरीबों को काला तिल दान करने से शनि देव की शुभ दृष्टि आप पर बनी रहेगी और दिन सुखद बीतेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article