13.4 C
Munich

VIDEO: अभिषेक शर्मा के साथ हुई छेड़छाड़? पागल फैनगर्ल ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचा, सुरक्षा गार्ड ने मुश्किल से छुड़ाया

Must read


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा के साथ हुई छेड़छाड़? पागल फैनगर्ल ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचा

Last Updated:

अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ सालों में ही टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के साथ दुनिया भर में नाम कमाया है. इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी खेली गई पारियों ने फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका सामना एक पागल फैन गर्ल से हो गया जिसने उनको हाथ पकड़कर खींच लिया.

Zoom

अभिषेक शर्मा के साथ हुई छेड़छाड़? पागल फैनगर्ल ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है. पिछले मुकाबले में शतक जमाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी मैच जिताऊ पारी खेल डाली. मैच के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसने उनके करीबी लोगों की चिंता बढ़ा दी. इसमें कोई शक नहीं कि अभिषेक शर्मा एक पॉपुलर क्रिकेटर हैं. रविवार को यह साफ नजर आया. जयपुर में मैच से पहले एक फैनगर्ल ने अभिषेक का हाथ पकड़ लिया. इस घटना के बाद हैदराबाद के बैटर बेहद नाखुश नजर आए. जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब अभिषेक टीम होटल से ग्राउंड की ओर जा रहे थे.

जब लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर उनको अपनी तरफ खींचा तो सुरक्षा टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया. भारत में ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां क्रिकेट धर्म है और क्रिकेटर किसी देवता से कम नहीं माने जाते. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यहां देखें वीडियो.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article