Last Updated:
CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और result…और पढ़ें
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है
नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). देशभर के लाखों स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और शिक्षक सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की संभावना है. सीबीएसई बोर्ड के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.gov.in पर चेक करने की सुविधा मिलेगी. सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में ऑल्टरनेटिव तरीकों से रिजल्ट चेक किया जा सकेगा.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: प्रैक्टिकल अंकों की क्रॉस-चेकिंग
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस बार सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों की तरफ से भेजे गए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंकों की बारीकी से जांच की है, जिससे किसी भी तरह के ‘मार्क्स इंफ्लेशन’ (अंकों को बढ़ा-चढ़ाकर देना) को रोका जा सके.
CBSE 12th Result 2026 Link LIVE: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए क्या डिटेल्स चाहिए?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर/स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स पहले से तैयार रखें. सीबीएसई की वेबसाइट न खुलने पर बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय 5-10 मिनट का ब्रेक लें या डिजिलॉकर/उमंग जैसे ऐप्स या वेबसाइट का इस्तेमाल करें.
CBSE 12th Result Website 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट क्या है?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर किन्हीं वजहों से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की मुख्य साइट नहीं खुल रही है तो इन वैकल्पिक पोर्टल्स से परिणाम चेक कर सकते हैं:
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
CBSE 12th Result 2026 Link LIVE: सीबीएसई में आईवीआरएस क्या है?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: IVRS का फुल फॉर्म इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम है. इसके जरिए आप फोन कॉल के जरिए भी अपना रिजल्ट सुन सकते हैं:
- सीबीएसई के आधिकारिक नंबर 011-24300699 पर कॉल करें.
- दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें.
(ध्यान रखें कि इस कॉल के लिए मामूली शुल्क लग सकता है.)
CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट इंटरनेट के बिना कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे इंटरनेट के बिना भी चेक किए जा सकते हैं. इसके लिए फोन में एसएमएस सर्विस एक्टिव होनी चाहिए.
अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आप एक मेसेज भेजकर अपना स्कोर जान सकते हैं:
- अपने फोन के मेसेज बॉक्स में टाइप करें: CBSE12
- इसे 7738299899 पर भेज दें.
- कुछ ही पलों में सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 फोन पर आ जाएगा.
CBSE 12th Result 2026 on UMANG LIVE: उमंग ऐप पर सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए उमंग ऐप भी शानदार विकल्प है. इस पर रिजल्ट देखने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- Play Store या App Store से UMANG App इंस्टॉल करें.
- ऐप में ‘CBSE’ सर्च करें.
- ’12th Result 2026′ के लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स (Roll No., Admit Card ID) भरें.
CBSE 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. अगर सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो सरकारी रिजल्ट चेक करने के लिए यह सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है. यहां मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिटल रूप में उपलब्ध होते हैं.
- DigiLocker App डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘CBSE’ चुनें और अपना रोल नंबर डालें.
- इतना करते ही सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.


