17.4 C
Munich

तुम्हारे सारे राज जानता हूं …मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने धमकाया था, गेंदबाज पर उतर गया गुस्सा

Must read


होमखेलक्रिकेट

तुम्हारे सारे राज जानता हूं …मैच से पहले वैभव को ईशान ने धमकाया था

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की टीमों के बीच होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में बाजी दोनों बार सीनियर ने मारी. सनराइजर्स हैदराबाद की विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों के बीच मैच से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैभव से कहा था मैं तुम्हारा सारे राज जानता हूं तो मेरी टीम पर रहम करना.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन एक साथ आए नजर

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले से तूफान उठा रखा है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में शनिवार को जमकर रन बरसाए. 15 साल के सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 12 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत रॉयल्स ने 20 ओवर में 228/6 का स्कोर खड़ा किया. हालांकि यह स्कोर भी काफी नहीं रहा और सनराइजर्स ने नौ गेंद और पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा (57) और ईशान किशन (74) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को लगातार चौथी जीत दिलाई.

मैच के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी एक जगह जमा हुए. दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा हो गया है. किशन ने कहा कि वह सूर्यवंशी की प्रतिभा से वाकिफ हैं और उनका विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. अगर सूर्यवंशी अंत तक टिके रहते तो रॉयल्स का स्कोर 250 के पार चला जाता. बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन ने यह भी बताया कि उन्होंने सूर्यवंशी को चेतावनी दी थी कि उनकी टीम के खिलाफ थोड़ा आराम से खेलें, क्योंकि वह उनकी सभी सीक्रेट्स और इनसाइड स्टोरी जानते हैं.

किशन ने जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर कहा, “मैं बस उसे बता रहा था कि वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है, वह पागलपन है. कभी-कभी तो डर भी लगता है कि अगर वह कुछ ओवर और टिक जाता तो स्कोरकार्ड कैसा दिखता. हमें उसका विकेट लेना जरूरी था. स्कोर 228 था, यह आसानी से 258 हो सकता था.”

उन्होंने आगे कहा, “क्रिकेट वापसी का खेल है. हमने उसे आउट किया और वहीं से थोड़ा कमबैक किया. मैंने उसे यही कहा, ‘जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेलूं तो मेरी टीम पर थोड़ा रहम करना. मैं तुम्हारे सारे राज और इनसाइड स्टोरी जानता हूं’,”

एसआरएच के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने भारतीय बल्लेबाजों में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. महज 36 गेंद में तीन अंकों का आंकड़ा छू लिया. यह रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. जिन्होंने पिछले साल 35 गेंद में शतक लगाया था.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article