19.3 C
Munich

रुतुराज की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, एकतरफा मुकाबला में गुजरात ने मारी बाजी, रबाडा-सुदर्शन रहे हीरो

Must read


होमखेलक्रिकेट

रुतुराज की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, एकतरफा मुकाबला में गुजरात की जीत

Last Updated:

CSK vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में चौथी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में एकतरफा मैच में शिकस्त दे दी. गुजरात की इस जीत के हीरो रहे कगिसो रबाडा और साई सुदर्शन. गुजरात की 8 मैचों में यह चौथी जीत है, जिस टीम अंकतालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, चेन्नई को 8 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है.

Zoom

गुजरात टाइटंस ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में 37वां मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में 8 विकेट से रौंद दिया. अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए चेन्नई की टीम रुतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी से 158/7 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंची थी. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी से 16.4 ओवर में 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गुजरात को दो हार के बाद यह जीत मिली है. शुभमन गिल की टीम अब 8 मैचों चार जीत के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस पर 100 से ज्यादा रनों की बड़ी जीत के बाद चेन्नई ने खराब खेल दिखाया और खामियाजा उठाना पड़ा. चेन्नई की 8 मैचों में यह 5वीं हार है. सीएसके छठे स्थान पर है.

सुदर्शन ने खेली 87 रन की पारी
गुजरात टाइटंस को लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. गुजरात के ओपनर और पिछले मैच के शतकवीर साई सुदर्शन ने 87 रन की मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया और पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए. कप्तान शुभमन गिल के साथ सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. गिल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ 97 रन की साझेदारी करके टीम की नैया पार लगा दी. बटलर ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर सामने की ओर एक बड़ा छक्का लगाकर जीत सुनिश्चित कर दी. बटलर 30 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे. सुंदर एक गेंद में एक रन पर नॉटआउट रहे.

गिल और सुदर्शन के बीच हुई 58 रन की साझेदारी.

सीएसके के खिलाफ रन बनाना सुदर्शन को पसंद
सुदर्शन का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस पारी के अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक शतक भी जड़ चुके हैं. उन्होंने 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे. उनके चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्कोर कुछ इस प्रकार हैं – 22, 96, 37, 103, 41, 87.

रुतुराज की मेहनत गई बेकार
कगिसो रबाडा की कहर बरपाती गेंदों ने चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया, जिसके बाद रुतुराज ने एक छोर पर खड़े रहकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संभली हुई शुरुआत जरूर की, लेकिन सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की. इसके बाद टीम बिखरती नजर आई. इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उर्विल पटेल का विकेट भी गंवा दिया. उर्विल ने 4 रन बनाए.

रुतुराज ने बनाए 74 रन.

चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 ओवर में सरफराज खान के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, जो अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस (2) भी चलते बने. चेन्नई सुपर किंग्स ने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से शिवम दुबे ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. दुबे 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, अंत तक क्रीज पर रहे और 60 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद टीम की लाज बचाई. कगिसो रबाडा ने गुजरात के लिए सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अरशद खान को 2 विकेट हाथ लगे. मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article