17.7 C
Munich

‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट हुए अंगकृष रघुवंशी…अंपायर के फैसले पर भड़का कोलकाता नाइटराइडर्स का खेमा

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर गुस्सा और ड्रेसिंग रूम में बहस…क्या गलत आउट दिए गए अंगकृष रघुवंशी?

Last Updated:

Angkrish Raghuvanshi out Obstructing the field Controversy: केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी का ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट होना चर्चा का विषय बन गया. प्रिंस यादव के थ्रो के दौरान दिशा बदलने के कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें पवेलियन भेजा, जिससे नाराज रघुवंशी ने गुस्से में बल्ला जमीन पर पटक दिया. मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी के आगे कोलकाता का शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया.

Zoom

अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद मैच में बवाल.

नई दिल्ली. ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहा मुकाबला उस वक्त ड्रामे और विवाद का अखाड़ा बन गया, जब एक दुर्लभ फैसले ने खेल जगत को चौंका दिया. केकेआर की पारी का पांचवां ओवर चल रहा था और प्रिंस यादव की गेंद पर जो कुछ हुआ, उसने न केवल मैच का रुख पलट दिया, बल्कि एक नई बहस को जन्म दे दिया. इस बहस में केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर भी कूद पड़े. वह अंपायर से गुस्से में बात करते हुए दिखे. हालांकि अंपायर से बातचीत का नतीजा कुछ नहीं निकला लेकिन विवाद जरूर हो गया.

पारी के 4.6 ओवर में प्रिंस यादव ने एक लेंथ डिलीवरी डाली, जिसे युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने मिड-ऑन की तरफ खेलकर एक रन चुराने की कोशिश की. दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा. जब रघुवंशी डाइव लगाकर क्रीज में वापस लौट रहे थे, तब फील्डर का थ्रो सीधे उनके शरीर पर लगा. अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ने तुरंत ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ (फील्डिंग में बाधा डालने) की अपील की. मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा, जहां रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने माना कि रघुवंशी ने जानबूझकर अपनी दिशा बदली थी. जैसे ही स्क्रीन पर ‘OUT’ फ्लैश हुआ, ईडन गार्डन्स में सन्नाटा पसर गया.

अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद मैच में बवाल.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article