Last Updated:
Mukul Choudhary IPL Record: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकुल चौधरी ने तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. मुकुल ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 3 विकेट से जीत दिलाई. हालांकि, मैच में मुकुल की शुरुआत बहुत धीमी रही थी और वह पहले 8 गेंद में सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे.
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मुकुल चौधरी
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकुल चौधरी अपनी मैच विनिंग पारी से रातों रात हीरो बन गए हैं. इस मैच से पहले मुकुल चौधरी एक गुमनाम खिलाड़ी थे, लेकिन लखनऊ के लिए उन्होंने 7वें नंबर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई. मैच में मुकुल 54 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 27 गेंद का सामना किया, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे.
About the Author
Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


