18.5 C
Munich

CBSE 12th Result 2026 Date: क्या 30 अप्रैल को आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट? तैयार रखें रोल नंबर

Must read


Last Updated:

CBSE 12th Result 2026 Date: सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हो सकता है. जानिए बोर्ड के अधिकारियों ने सीबीएसई रिजल्ट की तैयारी और संभावित तारीखों को लेकर क्या संकेत दिए हैं.

Zoom

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 Date). सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद से सबकी निगाहें 12वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं. सोशल मीडिया से लेकर स्कूल के गलियारों तक एक ही सवाल गूंज रहा है- क्या 30 अप्रैल 2026 को सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आ जाएगा? बोर्ड ने इस साल जिस तेजी से प्रक्रिया पूरी की हैं, उसे देखते हुए अप्रैल के अंत तक नतीजों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 डेट को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है लेकिन आधिकारिक तौर पर सीबीएसई ने अभी तक किसी तारीख पर मुहर नहीं लगाई है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है. बोर्ड का लक्ष्य है कि मई में शुरू होने वाले यूनिवर्सिटी एडमिशन से पहले स्टूडेंट्स के हाथ में उनकी मार्कशीट हो. ऐसे में स्टूडेंट्स के बीच धक-धक बढ़ना लाजमी है. जानिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

क्या सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा?

अक्सर देखा गया है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजों के बीच ज्यादा लंबा अंतर नहीं रखता. 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 12वीं का काम भी अंतिम चरण में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी पहले पूरा हो चुका है और डेटा अपलोडिंग का काम लगभग खत्म है. 30 अप्रैल 2026 को अप्रैल महीने का अंतिम वर्किंग डे है. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड महीने के अंत तक यह बड़ा धमाका कर सकता है.

डिजिलॉकर और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. results.cbse.nic.in के अलावा, डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट लाइव की जाएगी. डिजिलॉकर पर ‘Coming Soon’ आते ही समझ जाइएगा कि बोर्ड की तकनीकी टीम ने सर्वर पर डेटा सेट कर दिया है. अगर 30 अप्रैल को रिजल्ट आता है तो स्टूडेंट्स सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इसकी उम्मीद कर सकते हैं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट से पहले तैयार रखें ये 3 डिटेल्स 

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए केवल इंटरनेट कनेक्शन ही नहीं, बल्कि एडमिट कार्ड की भी जरूरत होगी. पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपके पास ये 3 डिटेल्स होनी चाहिए:

  1. रोल नंबर
  2. स्कूल नंबर
  3. एडमिट कार्ड आईडी

इन्हें पहले से एक कागज पर लिख लें, जिससे आखिरी वक्त पर एडमिट कार्ड ढूंढने की भगदड़ न मचे.

फर्जी खबरों पर न करें भरोसा

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के फर्जी नोटिस वायरल होने लगते हैं. बोर्ड सचिव ने हमेशा सलाह दी है कि स्टूडेंट्स केवल cbse.gov.in पर दी गई जानकारी को ही सही मानें. अगर 30 अप्रैल 2026 को सीबीएसई 12वीं रिजल्ट नहीं आता है तो भी मई के पहले सप्ताह में इसके आने की 100% गारंटी है. इसलिए संयम बनाए रखें और अपनी अगली आगे की पढ़ाई की प्लानिंग पर फोकस करें.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article