18.8 C
Munich

देश में केवल कोलकाता पुलिस ही क्यों पहनती सफेद वर्दी, खाकी क्यों नहीं

Must read


होमफोटोनॉलेज

देश में केवल कोलकाता पुलिस ही क्यों पहनती सफेद वर्दी, खाकी क्यों नहीं

Last Updated:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 11 विधानसभा सीटें हैं. यहां वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. क्या आपको मालूम है कि कोलकाता कई मायनों में खास महानगर है. यहां बहुत कुछ ऐसा है जो देश में अलबेला है, जैसे कि पूरे देश में कहीं भी पुलिस सफेद यूनिफॉर्म नहीं पहनती लेकिन कोलकाता में पहनती है. वैसे आपको बता दूं कि ये कोलकाता ही है जहां देश में सबसे पहले पुलिसिंग प्रणाली की शुरुआत हुई.

कोलकाता में 29 अप्रैल को जब टीवी पर वोटिंग देखेंगे तो कोलकाता पुलिस जगह जगह तैनात नजर आएगी. ये सफेद कपड़ों में होगी. आप सवाल पूछ सकते हैं कि कोलकाता पुलिस आखिर सफेद यूनिफॉर्म में क्यों होगी, तो इसका जवाब ये है कि कोलकाता पुलिस की वर्दी ही सफेद रंग की है. देश में ये अकेली पुलिससेवा है जो सफेद रंग में होती है. वैसे आपको बता दें कि  देश में सबसे पहले पुलिसिंग प्रणाली की शुरुआत कलकत्ता में ही हुई थी, इसे इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी ने शुरू किया था.

आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं. कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्रमुख अधिकारी जॉब चार्नॉक ने 1690 में हुगली नदी के तट पर सुतानुती गांव में अपनी नाव “मद्दापोलम” का लंगर डाला. जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहां तीन गांव खरीद लिये तो उन्हें यहां पुलिस व्यवस्था की जरूरत महसूस की. बस यहीं से कोलकाता पुलिस की शुरुआत हुई. तब कोलकाता की पुलिस की ड्रेस सफेद थी. तब कोलकाता की पुलिस सफेद रंग की ही यूनिफॉर्म पहनती रही है.

1856 में गवर्नर-जनरल ने एस वाउचोप को, जो उस समय कलकत्ता के मुख्य मजिस्ट्रेट थे, उन्हें पहले पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया. इसी के बाद भारतीय पुलिस व्यवस्था की कमिश्नरी प्रणाली की शुरू हुई, जो आज भी चल रही है. कलकत्ता पुलिस अधिनियम और कलकत्ता उपनगरीय पुलिस अधिनियम, जो आज भी लागू हैं, वो 1866 में कमिश्नर वी.एच. शाल्च के कार्यकाल के दौरान बनाए गए थे. वैसे कोलकाता पुलिस की वर्दी सफेद रंग की क्यों की गई, इसकी वजह आगे बताएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली बार जब कोलकाता में पुलिस कमिश्नर बनाए गए तो इसके अधीन तीन नायब दीवान हुआ करते थे, इन्हीं के जिम्मे पुलिस का सारा काम था. इस पूरी व्यवस्था को थानों में बांटा गया था और इन थानों का जिम्मा थानेदारों को दिया गया था.

1868 में, कलकत्ता पुलिस ने अधीक्षक ए. युनान और इंस्पेक्टर आर. लैम्ब के नेतृत्व में भारत में पहला जासूसी विभाग स्थापित किया. यह एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास एक एंग्लो-इंडियन महिला की भीषण हत्या के बाद हुआ, जिससे शहर की पुलिस व्यवस्था पर आक्रोश और आलोचना हुई. जासूसी विभाग स्कॉटलैंड यार्ड की तुलना में कोलकाता पुलिस की सबसे प्रसिद्ध इकाइयों में से एक बन गया

कोलकाता पुलिस के ज्यादातर नियम आदि 19वीं सताब्दी में ही बने. इसी के चलते कलकत्ता पुलिस का ड्रेस कोड भी तभी तय हुआ. कोलकाता पुलिस शुरू से ही सफेद वर्दी पहनती थी. जो अब भी जारी है.  उस समय पुलिस की वर्दी के लिए सफेद को एक सुखद और व्यावहारिक रंग माना जाता था.

कोलकाता एक तटीय स्थान है जहां साल भर उच्च गर्मी और आर्द्रता रहती है. सफेद रंग गर्मी अवशोषण को कम करने में मदद करता है. सूर्य के प्रकाश को रिफलेक्ट भी करता है, जिससे अधिकारियों को गर्म जलवायु में ठंडा रखा जाता है, यह वैसा ही है जैसे भारतीय नौसेना भी सफेद वर्दी पहनती है. कोलकाता पुलिस की सफेद वर्दी की उत्पत्ति ब्रिटिश शासन के तहत शहर की जलवायु के लिए एक व्यावहारिक विकल्प के रूप में हुई थी

1947 में भारत की आजादी के बाद भी कोलकाता पुलिस ने पारंपरिक सफेद वर्दी बरकरार रखी. पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस ने खाकी वर्दी अपनाई, लेकिन कोलकाता मेट्रोपॉलिटन पुलिस और बंगाल में कुछ अन्य क्षेत्रीय बलों ने सफेद वर्दी पहनना जारी रखा.

सफेद वर्दी का एक मौजूदा औचित्य यह है कि यह कोलकाता पुलिस अधिकारियों को राज्य पुलिस बल से अलग करने में मदद करती है. सफेद वर्दी से यह पहचानना आसान हो जाता है कि कौन सी पुलिस कोलकाता-हावड़ा कमिश्नरेट बनाम पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस की है.

कोलकाता पुलिस के हिस्से बस कोलकाता महानगर की देख-रेख का जिम्मा है. वह केवल यही काम करती है जबकि कोलकाता के अगल बगल बन गए सब सिटी का जिम्मा राज्य की पुलिस उठाती है.

तो ये वजह है कि कोलकाता की पुलिस की वर्दी का रंग 150 सालों से कहीं ज्यादा समय से सफेद बना हुआ है. हालांकि आजादी के बाद देश की अन्य सभी पुलिस की यूनिफॉर्म खाकी हो चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article